पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए मतदाता अपना पंजीयन शीघ्र करवायें कलेक्टर

नए मतदाता अपना पंजीयन शीघ्र करवायें-कलेक्टर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो 25रायगढ़3,4

जिला स्तरीय आयोजन में नए मतदाताओं को इपिक वितरित
रायगढ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश बंसल ने जिले के 18 से 20 वर्ष के नए मतदाताओं जिनका अभी तक पंजीयन नहीं हुआ है,उन्हें शीघ्र मतदाता का पंजीयन कराने की अपील की है। कलेक्टर ने कहा कि पंजीयन होने पर ही किसी मतदाता को मताधिकार प्राप्त होता है। वे शनिवार को रायगढ के पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रेक्षागृह में 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कलेक्टर ने कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय चुनाव कराने समर्पित और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विश्व में सर्वाधिक निर्वाचक ((मतदाता)) भारत में निवास करते है। उन्होंने कहा कि ऐसे मतदाता जिनका पंजीयन हो चुका है वे निर्भीक होकर निष्पक्ष स्वतंत्र तथा नैतिक मतदान करें। उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिले के सभी मतदाताओं को अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में कलेक्टर ने 18 से 20 वर्ष तक के सभी मतदाताओं को भारत के संविधान एवं प्रजातंत्रता के प्रति पूर्ण आस्था रखने और भाषा, धर्म जाति, संम्प्रदाय से परे होकर स्वतंत्र निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव में सहभागी बनने की शपथ दिलाई। कलेक्टर ने मतदाताओं से कहा कि 31 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। इसका सभी नये मतदाता अवलोकन करें यदि नाम दर्ज नहीं हो, त्रुटिपूर्ण हो तो तत्काल संबंधित मतदान केन्द्र के बी.एल.ओ. को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार को अवगत करायें। कार्यक्रम में विधायक रोशन अग्रवाल, महापौर महेन्द्र चौहथा और कलेक्टर मुकेश बंसल ने नये मतदाताओं को प्रतीकात्मक रूप से इपिक का वितरण किया।
------------
------------
जल संसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रायगढ जिला भ्रमण कार्यक्रम
रायगढ। जल संसाधन, आयाकट, कृषि पशुपालन, मछलीपालन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल 25 और 26 जनवरी को रायगढ जिले का दौरा करेंगे।
25 जनवरी को रात्रि 10.25 बजे शालीमार एक्सप्रेस से बिलासपुर से प्रस्थान कर रात्री 12.19 बजे रायगढ पहुंचेंगे। वे रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस में करेंगे।श्री अग्रवाल 26 जनवरी को प्रात: 8.58 बजे से 10.50 बजे तक रायगढ के मिनी स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।11.30 बजे नटवर स्कूल मैदान में ’काइट फेस्टीवल‘ का शुभारंभ करेंगे। श्री अग्रवाल दोपहर 12.30 बजे सर्किट हाऊस में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वरिष्ठ नागरिकों से चर्चा करेंगे। एक बजे केलो डेम का निरीक्षण करने के बाद 2.30 बजे प्लेन द्वारा रायगढ से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-----------
अस्थि बाधित नि:शक्तजनों को संस्था में दिलाएं प्रवेश
रायगढ। अस्थि बाधित बाल गृह माना कैम्प के अधीक्षक द्वारा पंचायत समाज कल्याण के उप संचालक को अस्थि बाधित नि:शक्तजनों को उनके संस्था में प्रवेश दिलाने का आग्रह किया है। अस्थि बधितार्थ बाल गृह माना के अधीक्षक द्वारा समाज कल्याण, रायगढ के उप संचालक को भेजे पत्र में कहा गया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय अस्थि बधितार्थ बाल गृह माना कैम्प रायपुर में संचालित है। जहां अस्थि बाधित नि:शक्तजनों के शिक्षक, प्रशिक्षण एवं पुनर्वास के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध है। संस्था के विद्यालय में कक्षा पहली से आठवीं तक की कक्षा संचालित है। संस्था के छात्रों को नि:शुल्क भोजन, व, बिस्तर, पठन-पाठन सामग्री, शल्य चिकित्सा, फिजियोथेरापी एवं पुनर्वास संबंधी सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध करायी जाती है। इनमें छात्र शारीरिक रूप से नि:शक्त हो तथा जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी नि:शक्तता प्रमाण-पत्र में जिनकी विकलांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक होना चाहिए। छत्तीसगढ राज्य का निवासी और छात्रों की आयु 6 से 16 वर्ष तक होना चाहिए तथा जन्म प्रमाण-पत्र ग्राम पंचायत कोटवार या संबंधित स्कूल विद्यालय द्वारा प्रमाणित होना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया है कि जिले के ऐसे शारीरिक रूप से नि:शक्त छात्रों को अस्थि बाधितार्थ बाल गृह संस्था में प्रवेश दिलाने के लिए उनके अधीनस्थ पंचायत समाज शिक्षा संगठक संबंधित ग्राम पंचायत एवं सर्वशिक्षा अभियान को अपनी ओर से निर्देशित करने कहा है। समाज कल्याण के उप संचालक द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को अस्थि बाधित नि:शक्तजनों को संस्था में प्रवेश संबंधी पत्र की प्रति भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का आग्रह किया है।
----------
मिली भगत कर जनजाति की भूमि का विक्रय
उप पंजीयक और पटवारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश
रायगढ। कलेक्टर मुकेश बंसल ने रायगढ छत्तीसगढ जिले के जनजाति वर्ग के एक व्यक्ति की जमीन उड़ीसा के जनजाति वर्ग के व्यक्ति को विक्रय करने में मिली भगत के आरोप एवं बेनामी नामांतरण पर उप पंजीयक और पटवारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। रायगढ जिले के घरघोडा अनुविभाग के ग्राम बरपाली तहसील तमनार के कलेक्टर न्यायालय रायगढ में दर्ज राजस्व प्रकरण -----------
गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर की बधाई
रायगढ। भारतीय गणतंत्र की 64 वीं वर्षगांठ पर कलेक्टर मुकेश बंसल ने रायगढ जिले की समस्त जनता, पंचायत एवं जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों, स्वयं सेवी व्यवसायी संगठनों, इलेक्ट्रानिक और प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी है। कलेक्टर ने अपने बधाई संदेश में जिले की सभी जनता को सभी चुनावों में अनिवार्य रूप से भाग लेकर मतदान करने और गणतंत्र को और मजबूत बनाने का आव्हान किया है। उन्होंने गणतंत्र की 64 वीं वर्षगांठ पर जिले की आम जनता के सुख-समृद्धि एवं शांतिमय जीवन की कामना की है।
---------------
फोटो 25रायगढ़5
छपोरा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस संपन्न
रायगढ। जिले के विकास खण्ड के ग्राम छपोरा के प्राथमिक शाला प्रांगण में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सरपंच ठाकुर राम पटेल के द्वारा मतदाताओं का सम्मान मतदाता दिवस का बैच लगाकर किया गया। तत्पश्चात नवीन मतदाताओं को उनके मतदाता पहचान पत्र प्रदान किया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं को मतदान के महत्व एवं लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मताधिकार का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर 8 वर्ष पूर्ण हो चुके नवीन मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम जोडने के लिए कहा गया। इस अवसर पर प्रधान पाठक प्रदीप साहनी, बीएलओ इंदुमति निषाद, अविहित अधिकारी मनमोहन गुप्ता, सचिव गुरूचरण गुप्ता, बीसीकेशन पटेल, सुखदेव महाणा, मायाराम, मोहन लाल चौहान, बैकुण्ठनाथ गुप्ता, राजेन्द्र साहू व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
-------------
--------
पटवारी पदों के प्रशिक्षण के लिए आवेदन 15 फरवरी तक
रायगढ। कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा के अंतर्गत रिक्त 65 पटवारी पदों के प्रशिक्षण हेतु योग्य उम्मीदवारों से 15 फरवरी 2014 को शाम 5 बजे तक पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट द्वारा ही जिला कार्यालय रायगढ के भू-अभिलेख शाखा में जमा कराये जा सकेंगे। कार्यालय में सीधे आवेदन पत्र जमा प्राप्त नहीं किए जायेंगे। पटवारी पदों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता अर्हता सहित अन्य सभी विवरण हेतु तथा आवेदन पत्र का प्रारूप की जानकारी जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा के नोटिस बोर्ड में अवलोकन किया जा सकता है और विज्ञापन एवं आवेदन पत्र का प्रारूप वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
----------
फोटो 25रायगढ़6
पीडी महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस संपन्न
रायगढ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश बंसल के दिशा-निर्देशन में स्थानीय शासकीय पालूराम धनानिया महाविद्यालय में शनिवार 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। राष्ट्रीय मतदाता के अवसर पर मतदाता जागरूकता संबंधी व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार अग्रवाल, प्रो.सुब्रत चौबे, डॉ. आनंद शर्मा, डॉ. रीता चौधरी, डॉ. गरिमा तिवारी ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं नये मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए अभिप्रेरक व्याख्यान दिया गया। जिससे लोकसभा चुनाव में व्यस्क मताधिकार की अवधारण को संपूर्णता में फलीभूत किया जा सके। शासकीय पालूराम धनानिया वाणिक्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार अग्रवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मतदाता आयोजन के द्वितीय चरण में विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विषय इस सदन की राय में जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र को मजबूती प्रदान कर सकता है, वाद-विवाद प्रतियोगिता और विषय राष्ट्रीय मतदाता दिवस निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में 11 प्रतिभागियों ने भाग लिया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में 22 प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता की। वाद-विवाद प्रतियोगिता में बी.काम भाग-2 के राजेश चौहान प्रथम, एम.काम.पूर्व के मोहित मिश्रा द्वितीय तथा बी.काम.भाग-2 कु. अनुराधा मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में बी.काम. भाग-2 के कु.सरिता चौधरी प्रथम, बी.काम.भाग-1 के कु. जूही ठक्कर द्वितीय और बी.काम.भाग 2 के साहिल शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण प्रो.हेमकुमारी पटेल, डॉ. रीता चौधरी, डॉ.गरिमा तिवारी, प्रो.अर्पणा श्रीवास्तव, प्रो.डी.सी.पटेल एवं बडी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्राध्यापक डॉ. आनंद कुमार शर्मा व प्रो.चंद्रप्रकाश पाण्डेय ने किया।
-----------
फोटो 25रायगढ़7
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ली गई शपथ
रायगढ। कलेक्टोरेट परिसर स्थित सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई गई।
कलेक्टोरेट परिसर में शनिवार प्रात: सभी विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शपथ लिया कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य रखते हुए, निर्भिक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर स्थित अपर कलेक्टर श्याम धावडे एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगणों ने बडी संख्या में शपथ ली।
--------------
नि:शुल्क चर्मरोग जांच उपचार शिविर रामभांठा में 27 जनवरी को
रायगढ। मुकेश बंसल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग, स्वयंसेवी संगठनों एवं आम जन के सहयोग से जिले में कुष्ठ विजय जन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नि:शुल्क चर्मरोग जांच उपचार शिविर 27 जनवरी को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक शहरी स्वास्थ्य केन्द्र, रामभांठा रायगढ में आयोजित है। जिसमें कलेक्टर श्री बंसल द्वारा अधिक से अधिक लोगों को भाग लेकर शिविर का लाभ उठाने के लिए अपील किया गया है।
उक्त अभियान के अंतर्गत अवगत कराया गया है कि कुष्ठ रोग एक बैक्टीरिया से होने वाला साधारण रोग है। जो एमडीटी दवा के नियमित सेवन करने से पूर्णत: ठीक हो जाता है। यह रोग छुआछूत, जातपात, पीढी़ दर पीढी़ से होना वाला रोग नहीं है। कुष्ठ रोग खान-पान, साथ में उठने-बैठने व रहने से नहीं होता। इसकी पहचान बहुत आसान है। यदि चमड़ी पर चमड़ी से हल्के रंग का दाग-धब्बा, जिसमें सुन्नपन ((भोथवा)) हो तथा जिसमें दर्द, जलन, चुभन, खुजली, ठंडा-गरम का अनुभव न होता हो। तंत्रिकाओं में सूजन, हाथ-पैरों मे झुनझुनी, सुन्नपन एवं सूखापन हो। चेहरे पर तेलिया, तामिया चमक, कान में गठाने एवं त्वचा के रसीय परीक्षण में कुष्ठ बैक्टीरिया पाया गया हो। इस तरह ध्यान रखें और हर धब्बे की जांच अवश्य करायें। शिविर में दाद, खाज, खुजली, बेमची एवं कुष्ठ रोग तथा अन्य सभी चमड़ी के रोगों की जांच और उसका इलाज किया जाएगा।
-------------