पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खम्हार में पुलिस ने लगाया चलित थानापुलिस अधिकारियों ने मानव तस्करी रोकने दी कानूनी जानकारी

खम्हार में पुलिस ने लगाया चलित थानापुलिस अधिकारियों ने मानव तस्करी रोकने दी कानूनी जानकारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. रायगढ़/धरमजयगढ़
धरमजयगढ़ पुलिस थाने क्षेत्र के ग्राम खम्हार में पुलिस चलित थाना लगाया गया। जिसमें भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। इसमें विभिन्न समस्याओं के निराकरण कर शिकायतों पर विचार विमर्श कर परामर्श दिया गया। साथ ही इस क्षेत्र में बढ़ रही मानव तस्करी से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। धरमजयगढ़ एसडीओपी सुश्री रमा पटेल, थाना प्रभारी केडी सिंह के द्वारा शनिवार की सुबह खम्हार में चलित थाना कैंप लगाया गया। जिसमें ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखी। खासकर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने की वजह से इस क्षेत्र में मानव तस्करी ग्रामीणों के लिए प्रमुख समस्या बनी हुई है। इस पर पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को मानव तस्करी संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए किसी भी व्यक्ति के झांसे में न आकर संदिग्ध लगने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देने के लिए कहा। साथ ही ग्रामीणों को कानूनी जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों ने अपने मूलभूत समस्याओं के साथ अन्य कई सामाजिक जनसमस्याओं के संबंध में भी शिकायत की। इसमें हाथियों की आतंक व रोजगार के लिए पलायन करने का मुद्दा शामिल रहा। जिसे पुलिस अधिकारियों ने उक्त समस्या के निवारण के लिए जल्द ही उचित व्यवस्था करने का परामर्श दिया और संबंधित विभाग से संपर्क किया जाना बताया। इसके साथ ही बच्चों के अपराध के संबंध में 1098 नंबर पर तथा महिलाओं से संबंधित अपराध के लिए 1091 नंबर पर संपर्क करने का दिशा निर्देश दिया। खम्हार में आयोजित चलित थाना में एसडीओपी सुश्री रमा पटेल, थानेदार केडी सिंह के अलावा सरपंच सुलोचना राठिया, उप सरपंच राम गोपाल अग्रवाल, सचिव तुलेश्वर, सुरेश राठिया, मनोहर यादव सहित अन्य भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। जिन्होंने पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखी।



पुलिस अधिकारियों ने मानव तस्करी रोकने दी कानूनी जानकारी