पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना सूची के निगम द्वारा रसीद काटने की तैयारी

बिना सूची के निगम द्वारा रसीद काटने की तैयारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. रायगढ़
दो दिन पहले जिला प्रशासन के द्वारा संजय कॉम्पलेक्स का सर्वे किया गया था। जिसके बाद जिला प्रशासन के द्वारा नई सूची तैयार की जा रही है। इसके बावजूद निगम द्वारा सब्जी वालों पर रसीद कटाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
लेकिन परेशानी यह है कि रसीद किस सूची के आधार पर काटा जाए। अगर पुरानी सूची के आधार पर रसीद काटा जाता है, जिसमे 180 पसरा दुकानें शामिल हैं, तो प्रशासन की नई सूची का औचित्य खत्म हो जाएगा। शुक्रवार को कुछ सब्जी विक्रेता रसीद कटाने के लिए निगम पहुंचे थे।
एसडीएम और तहसीलदार ने किया सर्वे-संजय कॉम्पलेक्स के विवाद को सुलझाने के लिए कलेक्टर के आदेश पर एसडीएम तीर्थराज अग्रवाल, आयुक्त राकेश जायसवाल, महापौर महेन्द्र चौहथा, तहसीलदार और निगम आरआई, पटवारी के द्वारा सर्वे किया गया। जिसकी सूची बनाई जा रही है। लेकिन इस सूची के तैयार होने से पहले ही निगम द्वारा रसीद काटने के लिए कॉम्पलेक्स के विक्रेताओं पर दबाव बनाया जा रहा है। वहीं एसडीएम का कहना है कि नई सूची अभी तक तैयार नहीं हुई है। इसे सोमवार तक पूरा किया जा सकेगा। ऐसे में अगर निगम के द्वारा रसीद काटने के लिए कहा जा रहा है, तो इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है। वहीं निगम के महापौर का कहना है कि पुराने सर्वे भी ठीक थे। लेकिन कॉम्पलेक्स के कुछ लोगों द्वारा बार बार यहां पसरा निर्माण में अड़ंगा लगाया जा रहा है।
अलग अलग सर्वे-संजय कॉम्पलेक्स में सर्वे के लिए जिला प्रशासन और निगम के द्वारा अलग अलग सर्वे किया गया। इसमें दोनों विभाग के कर्मियों के द्वारा सूची तैयार की गई। अब निगम और जिला प्रशासन के द्वारा दोनों सूचियों का मिलान किया जाएगा और इस आधार पर जगह का आवंटन किया जाएगा।



निगम तुली है पुरानी सूची के आधार पर रसीद काटने पर, पुरानी सूची में 180 पसरा दुकान