तालाब में मिली महिला की लाश
रायगढ़.तालाब में एक 50 वर्षीय महिला की लाश मिली है। जिसके चेहरे व शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोट के निशान है। बहरहाल तमनार पुलिस मर्ग कायम कर पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रैगांव निवासी एक 50 वर्षीय महिला की गांव के ही तालाब में शनिवार की सुबह लाश मिली। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंचा और लाश पानी से बाहर निकलवाया तो उसके चेहरे व शरीर के अन्य भागों में चोट के निशान थे। पूछताछ के दौरान मृतिका महिला शराब पीने की आदि होने की बात सामने आई है। ऐसे में माना जा रहा है कि महिला तालाब में सीढ़ी में उतरने के दौरान नशे में होने की वजह से गिर गई होगी और उसकी मौत हो गई होगी। बहरहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में ही मौत की वास्तविकता सामने आएगी।