पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसपी पहुंचे सिंघनपुर, नहीं मिला सुराग

एसपी पहुंचे सिंघनपुर, नहीं मिला सुराग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. रायगढ़
8 वीं कक्षा के छात्र की हत्या करने की मामले में एसपी शनिवार को घटनास्थल पहुंचे। जहां उन्होंने घटना की जानकारी लेने के साथ ही मामले की जांच कर रहे क्राइम ब्रांच को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं इस मामले में अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। पीडि़त परिवार के साथ अन्य ग्रामीणों से पुलिस सघन पूछताछ करने में जुटी है।
शुक्रवार की सुबह कोसीर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुर में कक्षा 8 वीं के छात्र प्रताप टंडन पिता दूज राम टंडन ((13 वर्ष)) की सिर से धड़ अलग कर दिया गया था। मामले की सूचना पर एएसपी, क्राइम ब्रांच व सारंगढ़ एसडीओपी घटनास्थल पहुंचे थे। वहीं छात्र के सिर गांव के ही मोहन लाल के बाड़ी में मिला तो उसके शरीर का अन्य हिस्सा गांव से करीब 2 किमी दूर एक तालाब किनारे मिली। पुलिस को सिर के पास से एक काली मां की फोटो भी मिला था। इससे ग्रामीण नर बलि होने की शंका पर डरे सहमे हुए थे तो वहीं पुलिस इसे अधिकारी आरोपी द्वारा गुमराह करने की साजिश मान रही है। बहरहाल घटना के दूसरे दिन एसपी राहुल भगत घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने मामले की पूरी जानकारी ली और जांच में जुटी क्राइम ब्रांच को आवश्यक दिशा निर्देश दिए भी। पुलिस पीडि़त परिवार के साथ ग्रामीणों से सघन पूछताछ करने में लगी है। लेकिन अब तक इस घटना का कोई सुराग नहीं मिल सका है।



२५ जनवरी को प्रकाशित खबर।