पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंबेडकर नगर में सड़क निर्माण के लिए कलेक्टर से मिले मोहल्ले वासी

अंबेडकर नगर में सड़क निर्माण के लिए कलेक्टर से मिले मोहल्ले वासी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. रायगढ़
अंबेडकर नगर में सड़क निर्माण के मुद्दे पर मोहल्लेवासियों ने कलेक्टर मुकेश बंसल को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में मोहल्लेवासियों ने इलाके में अविलंब सीसी रोड निर्माण कराने के लिए कार्रवाई करने की मांग की गई। मोहल्लेवासियों का कहना है कि इस मोहल्ले में आने जाने के लिए यही एकमात्र रास्ता है। जिसके आगे की जमीन निजी होने के कारण जमीन मालिक द्वारा सड़क के लिए जगह छोड़े जाने के आश्वासन देने के बावजूद जगह नहीं दिया जा रहा है और वहां दीवार का निर्माण किया जा रहा है। जिसके कारण इस मोहल्ले के लोगों के लिए आने जाने का रास्ता बंद हो गया है। कलेक्टर मुकेश बंसल द्वारा इस मुद्दे पर जांच कराने का भरोसा दिया गया है।
अंबेडकरनगर नगर के उड़ीसा रोड स्थित बंसल गोदाम के पास सड़क निर्माण को लेकर भास्कर द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी।
इस खबर के अनुसार ये बताया गया कि लगभग 70 सालों से रह रहे लोगों को सड़क के लिए सालों से जूझना पड़ रहा है। इनके लिए आज भी मुख्य सड़क के नाम पर पगडंडी रास्ता है। जो अब बंद होने वाली है। जिसके कारण यहां की लगभग 2500 आबादी के सामने रास्ते की समस्या पैदा हो गई है। खबर प्रकाशित होने के बाद मौजूदा जमीन मालिक और मोहल्लेवासियों के बीच सड़क के लिए जगह छोडऩे पर समझौता हुआ था, जिसे अब जमीन मालिक द्वारा उल्लंघन किया जा रहा है।