पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की नोंक पर लूटा 3 लाख

नाकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की नोंक पर लूटा 3 लाख

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायगढ़। जिला पुलिस की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर पूरा पुलिस महकमा शुक्रवार को कोसीर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुर में हुई छात्र की हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी है। वहीं तीन नाकाबपोश बदमाशों ने शनिवार की रात 11 बजे गेरवानी में एक फैक्ट्री संचालक के घर में कट्टे की नोंक पर 3 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया।

लूट की घटना की सूचना पर पुलिस नाकेबंदी कर आरोपियों को पकडऩे की प्रयास में जुटी थी लेकिन देर रात तक सफलता नहीं मिली थी। पुलिस ने बताया कि गेरवानी निवासी व प्रकाश आयरन इंडस्ट्रीज के संचालक मनीष जैन ((35 वर्ष)) व उनकी पत्नी रश्मि जैन ((30 वर्ष)) शनिवार की रात अपने घर में खाना खाकर टीवी देख रहे थे। तभी उनकी घर की बैल बजी।

जब मनीष जैन दरवाजा खोलने पहुंचे तो दरवाजे के बाहर तीन आरोपी खड़े थे जिन्होंने उनके कनपट्टी पर कट्टा रख कर घर में रखे 3 लाख रूपए को समेट कर चले गए। घर में घूसे आरोपी चेहरे पर नाकाब लगाए गए हुए थे। उनकी भाषा हिंदी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि आरोपी स्थानीय भी हो सकते हैं।

बहरहाल घटना की कुछ देर बाद ही पीडि़त ने इसकी सूचना पुलिस का दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती। इसके पहले ही आरोपी बहुत दूर निकल चुके थे। बहरहाल आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस चारों तरफ नाकेबंदी कर पकडऩे की प्रयास में जुटी थी। लेकिन देर रात तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस धारा 392 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।