पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिंगल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सद्भावना शिविर 30 को
रायगढ़. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर का आयोजन 30 जनवरी की सुबह 10 बजे धरमजयगढ़ ब्लाक के ग्राम बंधनपुर में किया जा रहा है। शिविर के मुख्य अतिथि सांसद विष्णुदेव साय होंगे। शिविर की अध्यक्षता विधायक लालजीत सिंह राठिया करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के अध्यक्ष संजय तिर्की और राजेश शर्मा उपस्थित रहेंगे।
000000000
सहायक शिक्षक पंचायत भर्ती-दावा आपत्ति एक तक
रायगढ. जिले के जनपद पंचायत तमनार में सहायक शिक्षक पंचायत की भर्ती 2013-14 के लिए प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र आवेदकों का प्रकाशन जनपद पंचायत तमनार के सूचना पटल पर प्रदर्शित किया गया है। आवदेकों को सूची के संबंध में कोई दावा आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो वे एक फरवरी तक कार्यालयीन समय में प्रमाण सहित आपत्ति दावा लिखित में पूर्ण विवरण के साथ प्रस्तुत कर सकते है।
000000000000
हाफ मैराथन 2 को रायपुर में
रायगढ. खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय के निर्देश पर हाफ मैराथन का आयोजन आगामी 2 फरवरी को नया रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। जिला खेल एवं युवा कल्याण के प्रभारी सहायक संचालक ने बताया है कि जिले से सम्मिलित होने वाले धावकों का दल एक फरवरी की सुबह 6 बजे रायगढ़ से रायपुर के लिए रवाना होगी। उन्होंने हाफ मैराथन में शामिल होने वाले धावक खिलाडिय़ों को अपना नाम खेल एवं युवा कल्याण विभाग में दर्ज करा सकते हैं।