पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंदिरा विहार में जुटे पर्यटक

इंदिरा विहार में जुटे पर्यटक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़। 26 जनवरी गणतंत्र पर्व पर जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल इंदिरा विहार में पर्यटकों का प्रवेश नि: शुल्क रखा गया। इससे यहां पर्यटकों की काफी भीड़ रही। सुबह से ही भारी संख्या में लोग अपने परिवार, दोस्तों के साथ पहुंचे । स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ छोटे-छोटे बच्चों को भी इंदिरा विहार का भ्रमण कराया गया।
इंदिरा विहार में गणतंत्र दिवस भी धूमधाम से मनाया गया। सुबह नौ बजे डीएफओ राकेश पांडेय ने यहां राष्ट्र ध्वज फहरा कर तिरंगे को सलामी दी। 2004 से निरंतर इंदिरा विहार में ध्वजारोहण किया जा रहा है। इस दौरान तत्कालीन डीएफओ एसएन साव थे। ध्वजारोहण करने के बाद डीएफओ राकेश पांडेय ने इंदिरा विहार का भ्रमण किया। इस दौरान एसडीओ प्रेमलता यादव, तेंदुपत्ता एसडीओ सीपी शर्मा, रेंजर आरके सिसोदिया, डिप्टी रेंजर मनमोहन मिश्रा, इंदिरा विहार प्रभारी राजेश्वर मिश्रा, विजयपुर वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्याम मालाकार, गोमती यादव, गणेश लकड़ा, रवि, सनत सहित अन्य सदस्य व कर्मचारी मौजूद थे।