विज्ञप्ति
दैनिक भास्कर कैलेंडर का विमोचन
सारंगढ़। दैनिक भास्कर के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन एक सादे एवं गरिमामयी माहौल के बीच स्थानीय नगर के उत्कृष्ट शिक्षण संस्था मोना मार्डन स्कूल में किया गया। इसमें संस्था के प्राचार्य रितेश केशरवानी, त्रिलोकनाथ मैत्री, चंदासिंह राजपूत, सा सर, मेहर मैडम, जे. साहू, खगेश खुंटे, सूरज केशरवानी, संजय सोनी, जीतू ठाकुर, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर के प्रकाश पटेल, गृहस्थी बर्तन भण्डार के संजीव केशरवानी, सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
27 राय 12
.........................
केशरवानी महिला समिति द्वारा बालिका दिवस कार्यक्रम
सारंगढ़। स्थानीय केशरवानी भवन में महिला समिति द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंजू केशरवानी थी। विशिष्ट अतिथि के रूप में नीता केशरवानी, सारंगढ़ केशरवानी महिला समिति अध्यक्ष दिव्या केशरवानी, उपाध्यक्ष रंजू केशरवानी, लारामणी केशरवानी एवं सुनीता केशरवानी सहित केशरवानी महिला समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
सारंगढ़ केशरवानी महिला समिति की अध्यक्ष दिव्या केशरवानी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि आज के ही दिन भारत वर्ष में पहली बार स्व. इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री बनाया गया था। महिला प्रधानमंत्री होने के नाते इस दिवस को नारी शक्ति के रूप में देखा गया। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा इस दिन को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में घोषित किया गया। तब से लेकर आज तक भारत वर्ष में लगातार 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। अन्य वक्ताओं में प्रमुख रूप से योगेश्वरी, विश्वेश्वरी, रमा,आभा, मीना, प्रतिमा, सचिवअल्का केशरवानी ने भी बालिका दिवस के ऊपर अपने विचार भाषण कविताओं एवं गीतों के माध्यम से व्यक्त किए। अंत में बालिकाओं का सम्मान अतिथियों द्वारा मेडल एवं चाकलेट प्रदान कर किया एवं आभार प्रदर्शन पूर्व सचिव प्रतिमा केशरवानी ने और मंच संचालन सचिव श्रीमती अल्का ने किया। इस अवसर पर मीनू, ऋतु, मंजूशेखर, ज्ञानेश्वरी, बिन्दु, अर्चना, समृद्धि, ललिता, राखी ((अंजू)) आदि सदस्यों के साथ युवती समिति का भी सहयोग सराहनीय रहा।
-------------------
नशे में धुत्त सचिव की शिकायत, ग्रामसभा स्थगित
सारंगढ़। शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन 23 जनवरी से 28 जनवरी तक आयोजित किया जाना है। इसी क्रम में सोमवार को पंचायत कौवाताल में ग्रामसभा का आयोजन होना था, मगर पंचायत सचिव के शराब के नशे में धुत्त होने से ग्रामसभा नहीं हो सकी।
सरपंच से इस संबंध में जानकारी चाही गई तो वे घर से नदारत मिले। सचिव के गृह ग्राम हरदी जाने पर ग्रामीणों को सचिव ने बताया कि उसके पास संबंध में कोई जानकारी नहीं ं आई है। इस कारण मुनादी भी नही कराया। बेतुके जवाब से आहत ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उक्त स्थिति से एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया। इस पर एसडीएम सारंगढ़ से फोन पर चर्चा की गई। इसमें उन्होंने मनोज कुमार जांगड़े सचिव की डाक्टरी मुलाहिजा एवं जांच पश्चात सख्त कार्यवाही का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व भी ग्रामसभा की सूचना नहीं दी जाती है एवं बंद कमरे में दस्तखत करवाकर कोरम की पूर्ति कर ली जाती है।
-----------------------
विष्णु महायज्ञ की तैयारी जोरों पर
मेला समिति के पदाधिकारियों का हुआ गठन
सारंगढ। नगर का प्रसिद्ध विष्णु महायज्ञ मेला की तैयार पूरी हो चुकी है। मेले में मौत का कुआं, डांस पार्टी आदि का पंडाल लगा गया है। मेले की संचालन के लिये समिति गठित की गई, जिसमे अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, ईश्वर देवांगन कार्यकारी अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष पवन देवांगन, सचिव गुलाब अग्रवाल, सहसचिव एवं मेला परिसर मे दुकानों के लिये जगह आबंटन का प्रभार न0पं0 उपाध्यक्ष अमित तिवारी को दिया गया। पूजापाठ एवं भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी नित्यानंद बानी एवं प्यारेलाल स्वर्णकार को दिया गया। मेला समिति का संरक्षक न0पं0 अध्यक्ष चम्पा ईश्वर देवांगन, नंदकिशोर अग्रवाल एवं मुरली स्वर्णकार को बनाया गया।