खरसिया
नवोदय विद्यालय में पहुंचे विधायक उमेश
रायगढ़। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश पटेल मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ जिला के नवोदय विद्यालय भूपदेवपुर पहुंचे। विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की ओर से विधायक उमेश पटेल का स्वागत किया गया । संस्था के छात्र-छात्राओ ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विधायक पटेल ने कहा कि यह पर्व देश भक्ति की भावना को बढ़ाने भाईचारा के साथ एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए संकल्प लेने का दिवस है । विधायक उमेश पटेल नवोदय विद्यालय के बाद कछार स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल नंदेली और महेन्द्रसिंह पटेल आदर्श मेमोरियल स्कूल नंदेली में भी बतौर मुख्य अतिथि पहुंच कर गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में शामिल हुए। केलो विहार शासकीय कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी समिति कार्यालय में अध्यक्ष गोपाल प्रसाद नायक ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष भोजराम पटेल, वरिष्ठ संचालक सदस्य दुलीचंद देवांगन, मलीना पाणिग्रही, अनिता नायक आदि सदस्य उपस्थित थे। गवर्नमेंट हायर मिडिल स्कूल तारापुर के छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। सुबह झंडारोहण के बाद प्रभातफेरी निकाली गई। संस्था प्रमुख प्राचार्य वीसीपीपी कालों की अध्यक्षता और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामलाल पटेल के मुख्य आतिथ्य ग्राम की विशिष्ट उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। एसडीएम के निर्देश में धरमजयगढ़ के सभी सरकारी संस्था और गैर सरकारी संस्थाओं में सुबह के बाद विभागीय मुख्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लगभग 45 सौ छात्र-छात्राओं ने ध्वजा रोहण करने के बाद देश के सपूतों को यादकर प्रभात फेरी निकाली गई। ध्वजारोहण के बाद नगर के सभी स्कूलों के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।
-----------------
बचपन की यादें आज ताजा हो गई : बृजमोहन
00 पतंग उत्सव में उमड़े शहरवासी, जेसी सदस्यों की हुई सराहना।
00 बच्चों में दिखा उत्साह, महिलाएं भी पतंग उड़ाने में पीछे नहीं रही।
रायगढ़। जेसीआई रायगढ़ सीटी द्वारा गणतंत्र दिवस पर नटवर हाई स्कूल मैदान में एक दिवसीय पतंग उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया। रायगढ़ में पहली बार पतंग उत्सव को यादगार बनाने के लिए जेसीआई सदस्यों ने स्कूल मैदान को रंग बिरंगे झालरों, वैलून से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। गणतंत्र दिवस पर सुबह 11 बजे जेसीआई अध्यक्ष मुकेश गोयल ने समस्त सदस्यों की उपस्थिति में झंडा रोहण कर सलामी ली।
मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने पतंग उड़ाकर पतंग उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने बीते दिनों को याद करते हुए कहा कि आज आकाश में पतंग उड़ते दिखाई नहीं देते जो विलुप्त प्राय: हो गई है। उसे जेसीआई रायगढ़ सीटी ने प्रारंभकर रायगढ़ के इतिहास में अनूठा आयोजन करने का प्रयास किया है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रोशन लाल अग्रवाल, गिरधर गुप्ता, सुरेश गोयल, मुकेश बंसल, महेन्द्र चौहथा, रजत बंसल, तीर्थराज अग्रवाल, प्रफुल्ल ठाकुर एवं प्रमोद अग्रवाल उपस्थित थे। काइट फेस्टिवल को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा वही महिलाओं ने भी पतंग उड़ाने में पीछे नहीं रही। काइट फेस्टिवल को सफल बनाने में अविनाश बेरीवाल, राकेश यादव, प्रतिक अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अखिल अग्रवाल, अमित जिंदल, अमित मोदी, मीडिया प्रभारी अजय अग्रवाल तथा योगेश अग्रवाल सक्रिय रहे। कार्यक्रम का संचालन जेसी राकेश यादव ने किया।
---------------
गण पर्व पर गूंजा सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा
रायगढ. सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा....हम बुल-बुले हैं इसकी ये गुलिस्ता हमारा.... गीत की बैंड पर बजती धुन माहौल में देश भक्ति की भावना घोल रही थीं, वहीं सधे कदमों से आगे बढ़ते परेड के जवानों की लयबद्धता दिलों में जोश का संचार कर रही थी। अवसर था देश के गणतंत्र की सालगिरह का।
मोनेट डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक नीलोत्पल राय ने ध्वजारोहण कर इस समारोह का आगाज किया। इसके बाद शानदार मार्च पास्ट का प्रदर्शन कंपनी में कार्यरत सुरक्षा जवानों की टुकडिय़ों एवं डीएवी स्कूल के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में कहा कि श्री रॉय ने कहा कि लीडरशिप में हमारी कंपनी प्रगति की ओर आगे बढ़ रही है। साथियों नीले आसमान में शान से लहरा रहा। यह तिरंगा हमें अनेकता में एकता का संदेश दे रहा है। इसी तरह हमें एक जुटता से काम करना होगा जो कि मोनेट की नहरपाली इकाई स्टील उत्पादन के क्षेत्र में एक बेहतर यूनिट के रूप में अपनी अलग पहचान बनाए। 208 बच्चों के समूह ने म्यूजिकल पीटी का प्रदर्शन कर समारोह स्थल में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। अंत में संयंत्र के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश सिंह ने गणपर्व के में तिरंगे की सलामी के साक्षी बनने वाले सभी लोगों का आभार प्रदर्शन किया। नेशनल स्कूल गेम्स में मोनेट डीएवी स्कूल के 4 छात्रों ने थ्रो बाल स्पर्धा में गोल्ड मैडल जीतने में सफलता पाई थी। मोनेट डीएवी के छात्र रजनीश चौधरी, आदित्य पटेल, जयप्रकाश पटेल एवं आशीष पटेल को कबीर धाम में संपन्न हुए राष्ट्रीय स्पर्धा में कंपनी, स्कूल, गांव, जिला एवं राज्य का नाम रोशन करने के लिए पुरस्कृत किया गया।
27 राय 5 नंबर
------------
रायगढ़। जेल रोड स्थित छत्रपति शिवा कांप्लेक्स में व्यापारी संघ ने ध्वजारोहण किया, इस मौके पर स्कूली बच्चों को चाकलेट और मिठाई बांटी गई। इस मौके पर राजेश जैन,शहीद अहमद,शिव पाण्डेय,बसंत दास,विशाल अग्रवाल,विकास वैद्य,जफर मलिक,विकास साहनी जॉय दत्ता उपस्थित थे।
--------------------
जिन्दगी मौत न बन जाये संभालो यारो. . . . . .
रायगढ़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय सिन्धु सभा रायगढ़ इकाई द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हीरा मोटवानी जोन सचिव शंकर चावला और रायगढ़ अध्यक्ष धरमपाल चौधरी के नेतृत्व मे हेमू कलाणी चौक मे छात्र छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों के मध्य तिरंगे झंडे, तिरंगी टोपियॉं, मिक्चर पैकेट, पानी और टाफियों का वितरण किया गया।
देश भक्ति गीतों के साथ चौक के चारों कानों में सिंधु सभा के सदस्यों द्वारा वितरण व्यवस्था की कमान संभाली हुई थी। उन्हें टाफी, पानी, मिक्चर दी जा रही थी। थके हुए परेड ग्राउंड से लौटते छात्र छात्राओं ने सिंधु सभा के प्रयास की सराहना की कार्यक्रम मे संरक्षक ए,एल, डेम्ब्रा, चेतन राजपूत, कार्यकारिणी हीरा मोटवानी, जोन सचिव शंकर लाल चावला, अध्यक्ष धरमपाल चौधरी, उपाध्यक्ष अनिल आहूजा, राजू हिंदूजा, शुभम अग्रवाल, राकेश वलेचा, संजय बत्रा, गोलू मटानी, संजय जगवानी का सराहनीय योगदान रहा।
27 राय 2 नंबर
---------------------------------
लैलूंगा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
लैलूंगा। बालक हायर स्कूल लैलूंगा में छोटे-छोटे बच्चे स्कूल की यूनिफार्म पहनकर प्रभात फेरी लगाते हुए भारत माता की जय नारे से आकाश गुंजायमान हो उठा। मुख्य अति थी लैलूंगा विधान सभा की नवनिर्वाचित विधायक सुनीति सत्यानंद राठिया ने पूजा अर्चना कर तिरंगे को सलाम कर ध्वजारोहण किया इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। इसमें कृषि विभाग को प्रथम पुरस्कार दिया गया। मंच संचालन मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीपी श्रीवास्तव ने किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम के आरेंजर एसएल चंद्रा प्रदीप साहू ने बखूबी निभाई।
27 राय 3 नंबर
-----------------
झंडा फहराया, सलामी दी
बरमकेला:- ग्राम पंचायत बरपाली के सभी स्कूलों एवं सरकारी संस्थानों में गणतंत्र दिवस पर झंडा ध्वजारोहण किया गया। बरपाली पंचायत भवन एवं लोक शिक्षा केन्द्र में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व में झंडा ध्वजारोहण ग्राम पंचायत बरपाली के उपसरपंच रामबाई कुम्हार द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे की सलामी ली, जिसमें राष्ट्रगान के साथ पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर जगदीश चौहान, अन्तर्यामी चौहान, फागुलपाल ललिता चौहान, संभुलाथ, विजय चौहान, फुलसाय, अंजोरसिंह आदि की गरिमामय उपस्थित थे।
........................................
जेएसपीएल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
0 प्रेसिडेंट निर्मलेंदु पुरोहित ने किया ध्वजारोहण
0 कंपनी के अध्यक्ष नवीन जिंदल का संदेश सुनाया
रायगढ़. जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संयंत्र के प्रेसिडेंट निर्मलेंदु पुरोहित ने पोलो ग्राउंड में 100 फीट ऊंचे स्तंभ पर ध्वजारोहण कर सलामी ली। उन्होंने कंपनी के चेयरमैन नवीन जिंदल का संदेश पढ़ते हुए कहा कि आज के दिन प्रत्येक भारतीय के मन में मातृभूमि के प्रति अपार स्नेह उमड़ता है। उन्होंने कहा कि बाबूजी के आदर्शों का अनुसरण करते हुए कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत हम समाज के चहुंमुखी विकास का पूरा प्रयत्न कर रहे हैं। विभिन्न जागरूक कार्यक्रमों और योजनाओं के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना निर्माण, पेयजल व्यवस्था, कृषि विकास आदि की कोशिश की जा रही है।
27 राय 6 नंबर
---------------