- Hindi News
- एक साथ जन्मे ३ बच्चे, एसएनसीयू में भर्ती
एक साथ जन्मे ३ बच्चे, एसएनसीयू में भर्ती
रायगढ़ - बरमकेला स्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रवार की रात दिलेश्वरी देवी ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। केंद्र में प्रसव नार्मल हुआ। लेकिन बच्चों की वजन कम होने के कारण स्थानीय डॉक्टरों ने बच्चों की स्थिति को देखते हुए जच्चे-बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां बच्चों के विशेषज्ञ डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ की निगरानी में तीनों बच्चों को एसएनसीयू में भर्ती किया गया है। वहीं मां की स्थिति सामान्य है। सामान्य वजन की तुलना में तीनों का वजन बहुत कम है। तीनों बच्चों में एक बच्चे का वजन 900 ग्राम, शेष दोनों बच्चों का वजन 1.25 किलोग्राम है। वजन सामान्यत: ढाई किलोग्राम है। सिविल सर्जन वाई के शिंदे ने बताया कि तीनों बच्चों का वजन बहुत कम है। जिसके कारण इनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इलाज के लिए बच्चों का एसएनसीयू में रखा गया है। संभव है कि 10-12 दिन के बाद इनकी स्थिति सामान्य हो जाए।