आज सारंगढ़ आएंगे सांसद विष्णु देव
सारंगढ़। रायगढ़ लोक सभा के सांसद विष्णु देव साय का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र में प्रथम नगर आगमन हो रहा है। विष्णु देव के आगमन पर मंडल भाजपा के सदस्यों ने बैठक कर बैठक कर स्वागत कार्यक्रम की रुप रेखा तय की। श्री साय का बिलासपुर मार्ग में ग्राम परसदा, छिंद एवं सारंगढ़ भारत माता चौंक होते रानी लक्ष्मीबाई कांप्लेक्स पहुंचेगी, जहां श्री साय को सांसद प्रतिनिधि ईश्वर देवांगन लड्डुओं में तौलेंगे, तथा युवा मोर्चा को बाइक रैली की विशेष जवाबदारी सौंपी गई है। सांसद विष्णु देव साय के साथ क्षेत्रीय विधायक केराबाई मनहर होंगे।