पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संजय मार्केट के सर्वे की नहीं बनी सूची

संजय मार्केट के सर्वे की नहीं बनी सूची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ - २३ जनवरी को जिला प्रशासन द्वारा संजय कॉम्पलेक्स की सर्वे सूची अभी तक निगम को नहीं मिल सकी है। सर्वे में शामिल एसडीएम तीर्थराज अग्रवाल ने २७ जनवरी तक सूची तैयार होने की बात कही थी। सोमवार को भी सूची के आधार पर रसीद कटाने के लिए सब्जी विक्रेता निगम कार्यालय पहुंचे, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।२३ जनवरी को किए गए कॉम्पलेक्स का सर्वे शाम हो जाने से सिर्फ ७० प्रतिशत तक ही हो पाया। शेष ३० प्रतिशत सर्वे कार्य के लिए अधिकारियों द्वारा अगले दिन बात कही गई, लेकिन अगले दिन न तो निगम अधिकारी और न ही जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई की गई। २५ जनवरी को इस संबंध में सब्जी विक्रेताओं के द्वारा एसडीएम से सर्वे पूरा करने की मांग की गई।