पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीबी पावर लिमिटेड में शान से फहरा तिरंगा

डीबी पावर लिमिटेड में शान से फहरा तिरंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़. गणतंत्र दिवस की 64 वीं वर्षगांठ पर डीबी पावर लिमिटेड द्वारा प्लांट परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर डीबी पावर लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुखवीर सिंह, एवीपी एसके चतुर्वेदी, जीएम एमके सूरी, प्रमुख गैर तकनीकी विभाग प्रताप राउत सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी , कर्मचारी की उपस्थिति में डीबी पावर लिमिटेड के सीईओ आरके गुप्ता ने ध्वजारोहण किया एवं परेड की सलामी ली गई। आर.के. गुप्ता ने ध्वजारोहण के बाद डी.बी. पावर लिमिटेड के एमडी गिरीश अग्रवाल का संदेश पढ़कर सुनाया और अपने उद्बोधन में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को परियोजना में योगदान के लिए सराहना की। सुरक्षा प्रहरियों और सुरक्षाकर्मियों के प्लाटुनद्वारा राष्ट्रध्वज को परेड की सलामी दी गई। डीबी पावर लिमिटेड के आरबी भट्ट ने परेड का नेतृत्व किया। निरीक्षण आरके गुप्ता ने किया। इस अवसर पर परेड का मार्गदर्शन सुरक्षा विभाग के प्रमुख राकेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर डीबी.पावर लिमिटेड के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आरके गुप्ता द्वारा सम्मानित भी किया गया। गांव के स्कूलों में डी.बी.पावर लिमिटेड के सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग ने राष्ट्र गान एवं नीतिप्रद कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन गवर्नमेंट पूर्व माध्यमिक स्कूल बाड़ादरहा, गवर्नमेंट गल्र्स मिडिल स्कूल और गवर्नमेंट हायर मिडिल स्कूल टुंड्री में किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र - छात्राओं को डीबी पावर लिमिटेड के प्रताप राउत तथा दिलीप आचार्य ने पुरस्कार एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्राम के नागरिक, शाला के प्रधान पाठक एवं प्राचार्य, शिक्षकगण उपस्थित रहे। सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग डीबी. पावर लिमिटेड द्वारा परियोजना प्रभावित ग्राम बाडादरहा, रामपुर तथा टुंण्ड्री के विद्यालयों में विघार्थियों और ग्रामीण बच्चों को मिठाइयां बांटी। विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाने में सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग के श्री समीर किस्पोट्टा, जयनारायण पटेल, नारायण साहू, किशन सदावर्ती, तेजराज पटेल, श्रवण सारथी, अमृतलाल पटेल, कलावती पटेल आदि का सराहनीय योगदान रहा।
27 राय 23
--------------------
समारोह धूमधाम से मनाया गया
विद्यालय के रंगोली को मिला तीसरा स्थान
रायगढ़. शा.उ.मा. विद्यालय चक्रधरनगर में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि सुगनचंद फरमानियां के मुख्य आतिथ्य तथा पार्षद पंकज कंकरवाल के विशिष्ट आतिथ्य में समारोह की शुरूवात झंडोत्तोलन से हुआ. 65वें गणतंत्र दिवस समारोह में कलेक्टर ग्राउंड में जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता में अध्यापिका रश्मि वर्मा , राधा सोनी तथा रेणु दुबे के निर्देशन में बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली को तीसरा पुरस्कार मिलने पर उन्हें शालेय परिवार की ओर से बधाई दी गई।
---------
गणतंत्र दिवस पर कन्या स्कूल के छात्राओं का आकर्षक नृत्य
बरमकेला- बरमकेला बस स्टैण्ड पर विजय होटल के संचालक विश्वनाथ नायक ने ध्वजारोहण किया। बरमकेला कन्या स्कूल के सैकड़ों बालिकाओं ने सुवा गीत पर मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। देश भक्ति की जज्बा लिए बरमकेला के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने तिरंगे झंडे की सलामी लेकर मार्च फास्ट करते हुए बरमकेला के मुख्य मार्गों से होते हुए सुभाष चौक पर एकत्रित हुए। बरमकेला कन्या स्कूल की बालिकाओं ने गणतंत्र दिवस पर एक खास कार्यक्रम प्रस्तुत कर अच्छी-खासी वाह-वाही बटोरी। स्कूली बच्चों की इस प्रस्तुति पर विश्वनाथ नायक 2100 रु. एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष नरेन्द्र जायसवाल द्वारा 1000रु. के अलावा ईनाम देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बरमकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष भागीरथी नायक, बरमकेला तहसीलदार भोईजी, बीईओ वेदालंकार एबीईओ राजकुमार, नरेश पटेल, नौरंगे जी, कन्या स्कूल बरमकेला के प्राचार्य मोतीराम डनसेना, जगतराम नायक, सुंदरलाल पटेल नागरिक उपस्थित थे।
27 राय 24
-----------------
आन बान एवं शान से लहराया तिरंगा
तमनार: जिंदल पावर लिमिटेड तमनार संयंत्र परिसर में में 65 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। ध्वजारोहण एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यपालन निदेशक टीजे रेड्डी के मुख्य आतिथ्य में, रामनिवास की अध्यक्षता बीके साहू. वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष, रविशंकर, सहायक उपाध्यक्ष, रमेश झा, सहायक उपाध्यक्ष के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। मुख्य अतिथि टी.जे.रेड्डी ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में श्री रेड्डी ने कहा कि विगत वर्ष हम सबके लिए उपलब्धियों भरा वर्ष रहा है। इन उपलब्धियों को प्राप्त करने में संस्थान के समस्त कर्मचारियों का प्रत्यक्ष व परोक्ष योगदान रहा। उन्होंनें सी.एस.आर. विभाग, मानव संसाधन विभाग एवं 4ग600मेवा प्रोजेक्ट की टीम के द्वारा क्रमश: ’’थिंक मीडिया इनिशियेटिव’’,’’अफ्रीका एच.आर. लीडरशिप पुरस्कार’’ एवं ‘‘एशिया पेसिफिक फेडरेशन फॉर प्रोजेक्ट मैनेजमेंट’’ जैसे राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने को संयंत्र के लिए सम्मान एवं गौरवान्वित करने वाला बताया। गणतंत्र दिवस पर संस्थान द्वारा विशिष्ट पुरस्कार ‘‘जेम ऑफ जेपीएल ‘‘ व ‘‘एक्जीक्यूटिव ऑफ इयर‘‘ से संस्थान में अनुकरणीय कार्य संपादित करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें अतिरिक्त सुरक्षा विभाग के कर्मचारी शामिल थे। इस अवसर पर ओपी जिंदल थर्मल पॉवर विद्यालय में सीके. पालित, प्राचार्य, सीएचपी माइंस में संजीव कुमार गुप्ता, सहायक उपाध्यक्ष माइंस, राबो बांध प्रक्षेत्र में राजेश श्रीवास्तव उपस्थित थे।
-----------------
रंगोली में छठवी बार संस्कार स्कूल विजेता
रायगढ़। मिनी स्टेडियम में संस्कार पब्लिक स्कूल ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। संस्कार स्कूल लगातार छह बार से पुरस्कार अर्जित करता आ रहा है। रंगोली के माध्यम से संस्कार स्कूल के बच्चों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। रंगोली में प्रथम स्थान संस्कार पब्लिक स्कूल की रंगोली को प्रथम स्थान मिलने से मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा, प्राचार्या तुलिका सामल, चित्रकला शिक्षक सुरेन्द्र मेहर आदि ने खुशी जताई है।
-------------