पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि मंत्री ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

कृषि मंत्री ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रायगढ़
गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में हुए मुख्य समारोह में ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। परेड कमांडर द्वारा परेड रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि श्री बृजमोहन अग्रवाल ने परेड का निरीक्षण किया। समारोह में मुख्य मंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में कार्मेल गल्र्स हायर सेकेण्डरी स्कूल हिन्दी माध्यम, आदर्श बाल मंदिर रायगढ़, ‘महुवा भरे’ शीर्षक पर, केन्द्रीय विद्यालय अनेकता में एकता, इंडियन स्कूल, ओपी जिंदल, शासकीय कन्या आश्रम गोढ़ी ((तमनार)) द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। विभिन्न शालाओं के सैकड़ों छात्र-छात्राओं द्वारा संगीतमय पी.टी.का प्रदर्शन किया गया।
समारोह में जिला पंचायत, शिक्षा, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, स्वास्थ्य, वन, कृषि उद्यान, मत्स्य पालन, खाद्य, सहकारिता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, महिला एवं बाल विकास, सर्वशिक्षा अभियान, आदिवासी विकास आदि विभागों द्वारा राज्य शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों कार्यक्रमों पर आधारित आकर्षक झांकियों की पेश की गई। अंत में मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल परेड, पीटी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, उत्कृष्ट शासकीय सेवकों को प्रशस्ति पत्र और शील्ड प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। 6 वीं बटालियन विशेष सशस्त्र बल प्रथम स्थान- गणतंत्र दिवस समारोह के परेड प्रदर्शन वरिष्ठ समूह में प्रथम स्थान 6 वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, द्वितीय जिला महिला पुलिस बल रायगढ़, जूनियर समूह में प्रथम-गाइड प्लांटून ग्रुप कार्मेल कन्या स्कूल रायगढ़, द्वितीय गाइड प्लांटून शासकीय नवीन कन्या रायगढ़ और तृतीय स्थान उच्चतर माध्यमिक शाला नटवर स्कूल रायगढ़ ने प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम-संस्कार पब्लिक स्कूल रायगढ़, द्वितीय-लोकमान्य तिलक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और तृतीय स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चक्रधर नगर रायगढ़ ने हासिल किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम-आदर्श बाल मंदिर रायगढ़, द्वितीय-शासकीय कन्या आश्रम गोढ़ी तमनार और तृतीय स्थान केन्द्रीय विद्यालय रायगढ़ को प्राप्त हुआ। राज्य शासन की जनहितकारी योजनाओं, कार्यक्रमों, उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली झांकियों में प्रथम स्थान-महिला एवं बाल विकास, द्वितीय-जिला पंचायत और तृतीय स्थान स्वास्थ्य विभाग ने हासिल किया।
कलेक्टर मुकेश बंसल ने फहराया तिरंगा-कलेक्टर मुकेश बंसल ने गणतंत्र की 64 वीं वर्षगांठ पर कलेक्टर निवास और कलेक्टर कार्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति दी गई। कलेक्टर मुकेश बंसल ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्याम धावड़े, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश सिंह राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।




कृषि मंत्री ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

रायगढ़ - कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्थानीय उच्च विश्राम गृह में गणतंत्र दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वरिष्ठ नागरिकों व पत्रकारों भेंट व चर्चा की। कृषि मंत्री श्री अग्रवाल ने चर्चा के दौरान कृषि महाविद्यालय खोले जाने का आश्वासन दिया।

उन्होंने वर्तमान में समर्थन मूल्य पर किसानों से हो रही धान खरीदी का जिक्र किया और कहा कि राज्य में हमारी सरकार द्वारा किसानों के एक-एक दाना धान की खरीदी कर उन्हें वाजिब दाम सहित बोनस दिलाने की भी पहल की गई है। इससे राज्य में कृषि पेशा पर आधारित बहुसंख्यक आबादी को इसका भरपूर लाभ मिल सके। इसी तरह मिट्टी स्वास्थ्य परीक्षण हेतु विशेष जोर दिया जा रहा है। जिससे किसान अपने खेत के उर्वरा शक्ति के अनुरूप फसल की अच्छी पैदावार ले सकें और उन्हें अपने खेती-किसानी में अधिक से अधिक आमदनी मिल सके । इससे पहले कृषि, मत्स्य, पशुपालन, जल संसाधन, आयाकट, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय नटवर स्कूल के मैदान में जूनियर चेम्बर इंटरनेशनल रायगढ़ सिटी द्वारा आयोजित पतंग महोत्सव में शामिल हुए और छत्तीसगढ़ राज्य के विकास को उड़ान देते हुए नई ऊंचाईयां प्रदान करने सभी नागरिक को सहभागिता निभाने के लिए आव्हान किया। इस अवसर पर विधायक रोशन लाल अग्रवाल, महापौर महेन्द्र चौहथा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दयाराम ठेठवार, कलेक्टर श्री मुकेश बंसल तथा वरिष्ठ नागरिक एवं आम जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



गणतंत्र दिवस - २६ जनवरी को मिनी स्टेडियम सहित स्कूलों, कालेज और कंपनियों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

जिन्दगी मौत न बन जाये संभालो यारो...

रायगढ़ - गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय सिन्धु सभा रायगढ़ इकाई द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हीरा मोटवानी जोन सचिव शंकर चावला और रायगढ़ अध्यक्ष धरमपाल चौधरी के नेतृत्व मे हेमू कलाणी चौक मे छात्र छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों के मध्य तिरंगे झंडे, तिरंगी टोपियॉं, मिक्चर पैकेट, पानी और टाफियों का वितरण किया गया।



जेएसपीएल में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

रायगढ़ - जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संयंत्र के प्रेसिडेंट निर्मलेंदु पुरोहित ने पोलो ग्राउंड में 100 फीट ऊंचे स्तंभ पर ध्वजारोहण कर सलामी ली। उन्होंने कंपनी के चेयरमैन नवीन जिंदल का संदेश पढ़ते हुए कहा कि आज के दिन प्रत्येक भारतीय के मन में मातृभूमि के प्रति अपार स्नेह उमड़ता है। उन्होंने कहा कि बाबूजी के आदर्शों का अनुसरण करते हुए कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत हम समाज के चहुंमुखी विकास का पूरा प्रयत्न कर रहे हैं। विभिन्न जागरूक कार्यक्रमों और योजनाओं के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना निर्माण, पेयजल व्यवस्था, कृषि विकास आदि की कोशिश की जा रही है।

नरेन्द्र मोदी आर्मी ने लगाया टी स्टॉल

रायगढ़ - रविवार को नरेन्द्र मोदी आर्मी द्वारा कलेक्टर के सामने नि:शुल्क मोदी टी स्टाल लगाया। इसमें मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व विधायक रोशनलाल अग्रवाल पहुंचे। संघ के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अखिल भारतीय मारवाड़ी समाज की अध्यक्ष रेखा महामिया, ललिता सावडिय़ा, कृति सावडिय़ा, रानू मित्तल, बबीता रतेरिया ने भी चाय पीकर मोदी को पीएम बनाने का अवाहृन किया। टी स्टाल में सैकड़ों लोगों ने चाय पी। कार्यक्रम को सफल बनाने में मत्युंजय सिंह, दिनेश बंजारे, अमित अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, गणेशी भास्कर, मनीष रात्रे, उमाशंकर, अर्जुन महिलाने, सुरेश सावडिय़ा का विशेष योगदान रहा।



नवोदय पहुंचे विधायक उमेश

भास्कर न्यूज - रायगढ़

खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश पटेल मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ जिला के नवोदय विद्यालय भूपदेवपुर पहुंचे। विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की ओर से विधायक उमेश पटेल का स्वागत किया गया । संस्था के छात्र-छात्राओ ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विधायक पटेल ने कहा कि यह पर्व देश भक्ति की भावना को बढ़ाने भाईचारा के साथ एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए संकल्प लेने का दिवस है ।

विधायक उमेश पटेल नवोदय विद्यालय के बाद कछार स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल नंदेली और महेन्द्रसिंह पटेल आदर्श मेमोरियल स्कूल नंदेली में भी बतौर मुख्य अतिथि पहुंच कर गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में शामिल हुए। केलो विहार शासकीय कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी समिति कार्यालय में अध्यक्ष गोपाल प्रसाद नायक ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष भोजराम पटेल, वरिष्ठ संचालक सदस्य दुलीचंद देवांगन, मलीना पाणिग्रही, अनिता नायक आदि सदस्य उपस्थित थे। गवर्नमेंट हायर मिडिल स्कूल तारापुर के छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। सुबह झंडारोहण के बाद प्रभातफेरी निकाली गई। संस्था प्रमुख प्राचार्य वीसीपीपी कालों की अध्यक्षता और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामलाल पटेल के मुख्य आतिथ्य ग्राम की विशिष्ट उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

एसडीएम के निर्देश में धरमजयगढ़ के सभी सरकारी संस्था और गैर सरकारी संस्थाओं में सुबह के बाद विभागीय मुख्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लगभग 45 सौ छात्र-छात्राओं ने ध्वजा रोहण करने के बाद देश के सपूतों को यादकर प्रभात फेरी निकाली गई। ध्वजारोहण के बाद नगर के सभी स्कूलों के

छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

झंडा फहराया सलामी दी

बरमकेला - ग्राम पंचायत बरपाली के सभी स्कूलों एवं सरकारी संस्थानों में गणतंत्र दिवस पर झंडा ध्वजारोहण किया गया। बरपाली पंचायत भवन एवं लोक शिक्षा केन्द्र में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व में झंडा ध्वजारोहण ग्राम पंचायत बरपाली के उपसरपंच रामबाई कुम्हार द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे की सलामी ली, जिसमें राष्ट्रगान के साथ पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर जगदीश चौहान, अन्तर्यामी चौहान, फागुलपाल ललिता चौहान, संभुलाथ, विजय चौहान, फुलसाय, अंजोरसिंह आदि की गरिमामय उपस्थित थे।

लैलूंगा में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

लैलूंगा - बालक हायर स्कूल लैलूंगा में छोटे-छोटे बच्चे स्कूल की यूनिफार्म पहनकर प्रभात फेरी लगाते हुए भारत माता की जय नारे से आकाश गूंजायमान हो उठा। मुख्य अतिथि लैलूंगा विधानसभा की नवनिर्वाचित विधायक सुनिती सत्यानंद राठिया ने पूजा अर्चना कर तिरंगे को सलाम कर ध्वजारोहण किया इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। इसमें कृषि विभाग को प्रथम पुरस्कार दिया गया। मंच संचालन मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीपी श्रीवास्तव ने किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम के आरेंजर एसएल चंद्रा प्रदीप साहू ने बखूबी निभाई।

रायगढ़ - जेसीआई रायगढ़ सीटी द्वारा गणतंत्र दिवस पर नटवर हाई स्कूल मैदान में एक दिवसीय पतंग उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया। रायगढ़ में पहली बार पतंग उत्सव को यादगार बनाने के लिए जेसीआई सदस्यों ने स्कूल मैदान को रंग बिरंगे झालरों, वैलून से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। गणतंत्र दिवस पर सुबह 11 बजे जेसीआई अध्यक्ष मुकेश गोयल ने समस्त सदस्यों की उपस्थिति में झंडा रोहण कर सलामी ली। मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने पतंग उड़ाकर पतंग उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने बीते दिनों को याद करते हुए कहा कि आज आकाश में पतंग उड़ते दिखाई नहीं देते जो विलुप्त प्राय: हो गई है। उसे जेसीआई रायगढ़ सीटी ने प्रारंभकर रायगढ़ के इतिहास में अनूठा आयोजन करने का प्रयास किया है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रोशन लाल अग्रवाल, गिरधर गुप्ता, सुरेश गोयल, मुकेश बंसल, महेन्द्र चौहथा, रजत बंसल, तीर्थराज अग्रवाल, प्रफुल्ल ठाकुर एवं प्रमोद अग्रवाल उपस्थित थे। काइट फेस्टिवल को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा वही महिलाओं ने भी पतंग उड़ाने में पीछे नहीं रही।



बचपन की यादें आज ताजा हो गई: बृजमोहन

शान से तिरंगा लहराया

खरसिया - नगर सहित विकासखंड के सभी शैक्षणिक संस्थानों के शासकीय कार्यालयों में भी आन बान शान से तिरंगा लहराया। मुख्य कार्यक्रम स्थानीय टाउन हाल परिसर में हुआ, जहां जनपद पंचायत खरसिया के अध्यक्ष टीकाराम राठिया ने तिरंगा फहराया वहीं एसडीएम एमएल. साहू ने मुख्यमंत्री संदेश का वाचन किया। छात्रों ने व्यायाम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को जनपद पंचायत खरसिया के अध्यक्ष टीकाराम राठिया एवं एसडीएम साहू ने शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इसके अलावा नगर के शंकराचार्य पब्लिक स्कूल में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष गिरधर गुप्ता, शासकीय चिकित्सालय में डॉ सजन अग्रवाल ने पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी राकेश मिश्रा ने, तहसील कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी एमएल साहू, नगर पालिका में नपा अध्यक्ष सुनील गर्ग ने, शासकीय महाविद्यालय खरसिया, कन्या महाविद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, कान्वेंट स्कूल, आदर्श स्कूल, अमरसी स्कूल सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी शैक्षणिक संस्थानों में आन बान शान से तिरंगा फहराया।

पानी को तरसते रहे लोग - गणतंत्र दिवस पर स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे जहां पीने की पानी के लिए तरसते रहे, वहीं लगभग 5 घंटे तक चले कार्यक्रम में लोगो को पीने का पानी नहीं मिलने से लोगो में प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्ध आक्रोश था। बेरिकेडिंग की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण पूरे कार्यक्रम में जहां अव्यवस्था बनी रही

स्थानीय सेंट जॉन पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता भोगीलाल यादव ने तिरंगा फहराया। इसके बाद छात्र-छात्राओं व्यायाम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओ को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। प्रतिभावन छात्र छात्रों के अलावा जिन बच्चों ने 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई, उन्हें भी सम्मानित किया गया।

आन बान और शान से लहराया तिरंगा



तमनार - जेपीएल तमनार संयंत्र परिसर में में 65 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। ध्वजारोहण एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यपालन निदेशक टीजे रेड्डी के मुख्य आतिथ्य में, रामनिवास की अध्यक्षता बीके साहू. वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष, रविशंकर, सहायक उपाध्यक्ष, रमेश झा, सहायक उपाध्यक्ष के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। मुख्य अतिथि टी.जे.रेड्डी ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में श्री रेड्डी ने कहा कि विगत वर्ष हम सबके लिए उपलब्धियों भरा वर्ष रहा है। इन उपलब्धियों को प्राप्त करने में संस्थान के समस्त कर्मचारियों का प्रत्यक्ष व परोक्ष योगदान रहा। उन्होंनें सी.एस.आर. विभाग, मानव संसाधन विभाग एवं 4ग600मेवा प्रोजेक्ट की टीम के द्वारा क्रमश: ’’थिंक मीडिया इनिशियेटिव’’,’’अफ्रीका एच.आर. लीडरशिप पुरस्कार’’ एवं ‘‘एशिया पेसिफिक फेडरेशन फॉर प्रोजेक्ट मैनेजमेंट’’ जैसे राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने को संयंत्र के लिए सम्मान एवं गौरवान्वित करने वाला बताया। गणतंत्र दिवस पर संस्थान द्वारा विशिष्ट पुरस्कार ‘‘जेम ऑफ जेपीएल ‘‘ व ‘‘एक्जीक्यूटिव ऑफ इयर‘‘ से संस्थान में अनुकरणीय कार्य संपादित करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें अतिरिक्त सुरक्षा विभाग के कर्मचारी शामिल थे। इस अवसर पर ओपी जिंदल थर्मल पॉवर विद्यालय में सीके. पालित, प्राचार्य, सीएचपी माइंस में संजीव कुमार गुप्ता, सहायक उपाध्यक्ष माइंस, राबो बांध प्रक्षेत्र में राजेश श्रीवास्तव उपस्थित थे।



स्कूल में कार्यक्रम को संबोधित करते करते अतिथिगण।

स्कूलों में कराई गई प्रतियोगिताएं

भास्कर न्यूज - रायगढ़

गणतंत्र दिवस की 64 वीं वर्षगांठ पर डीबी पावर लिमिटेड द्वारा प्लांट परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर डीबी पावर लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुखवीर सिंह, एवीपी एसके चतुर्वेदी, जीएम एमके सूरी, प्रमुख गैर तकनीकी विभाग प्रताप राउत सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी , कर्मचारी की उपस्थिति में डीबी पावर लिमिटेड के सीईओ आरके गुप्ता ने ध्वजारोहण किया एवं परेड की सलामी ली गई।

आर.के. गुप्ता ने ध्वजारोहण के बाद डी.बी. पावर लिमिटेड के एमडी गिरीश अग्रवाल का संदेश पढ़कर सुनाया और अपने उद्बोधन में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को परियोजना में योगदान के लिए सराहना की। सुरक्षा प्रहरियों और सुरक्षाकर्मियों की प्लाटून ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। डीबी पावर लिमिटेड के आरबी भट्ट ने परेड का नेतृत्व किया। निरीक्षण आरके गुप्ता ने किया। इस अवसर पर परेड का मार्गदर्शन सुरक्षा विभाग के प्रमुख राकेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर डीबी.पावर लिमिटेड के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आरके गुप्ता द्वारा सम्मानित भी किया गया। गांव के स्कूलों में डी.बी.पावर लिमिटेड के सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग ने राष्ट्र गान एवं नीतिप्रद कहानी लेखन स्पर्धा का आयोजन गवर्नमेंट पूर्व माध्यमिक स्कूल बाड़ादरहा, गवर्नमेंट गल्र्स मिडिल स्कूल और गवर्नमेंट हायर मिडिल स्कूल टुंड्री में किया गया।

विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को डीबी पावर लिमिटेड के प्रताप राउत तथा दिलीप आचार्य ने पुरस्कार एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्राम के नागरिक, शाला के प्रधान पाठक एवं प्राचार्य, शिक्षकगण उपस्थित रहे। सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग डीबी. पावर द्वारा परियोजना प्रभावित ग्राम बाडादरहा, रामपुर तथा टुंण्ड्री के विद्यालयों में विघार्थियों और ग्रामीण बच्चों को मिठाइयां बांटी। विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाने में सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग के श्री समीर किस्पोट्टा, जयनारायण पटेल, नारायण साहू, किशन सदावर्ती, तेजराज पटेल, श्रवण सारथी, अमृतलाल पटेल, कलावती पटेल आदि का सराहनीय योगदान रहा।

केलो डैम के नाम बदलने की उठी मांग

कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दयाराम ठेठवार ने केलो डैम का नाम दिलीप सिंह जूदेव से बदलकर रामकुमार अग्रवाल करने की मांग की, पर कृषि मंत्री उन्हें नाम बदलने का आश्वासन नहीं दे पाए।

कृषि कालेज खोलने का आश्वासन

परेड की सलामी लेते मंत्री बृजमोहन अग्रवाल। मिनी स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती स्कूल की छात्राएं।

रायगढ़ - कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्थानीय उच्च विश्राम गृह में गणतंत्र दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वरिष्ठ नागरिकों व पत्रकारों भेंट व चर्चा की। कृषि मंत्री श्री अग्रवाल ने चर्चा के दौरान कृषि महाविद्यालय खोले जाने का आश्वासन दिया।

उन्होंने वर्तमान में समर्थन मूल्य पर किसानों से हो रही धान खरीदी का जिक्र किया और कहा कि राज्य में हमारी सरकार द्वारा किसानों के एक-एक दाना धान की खरीदी कर उन्हें वाजिब दाम सहित बोनस दिलाने की भी पहल की गई है। इससे राज्य में कृषि पेशा पर आधारित बहुसंख्यक आबादी को इसका भरपूर लाभ मिल सके। इसी तरह मिट्टी स्वास्थ्य परीक्षण हेतु विशेष जोर दिया जा रहा है। जिससे किसान अपने खेत के उर्वरा शक्ति के अनुरूप फसल की अच्छी पैदावार ले सकें और उन्हें अपने खेती-किसानी में अधिक से अधिक आमदनी मिल सके । इससे पहले कृषि, मत्स्य, पशुपालन, जल संसाधन, आयाकट, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय नटवर स्कूल के मैदान में जूनियर चेम्बर इंटरनेशनल रायगढ़ सिटी द्वारा आयोजित पतंग महोत्सव में शामिल हुए और छत्तीसगढ़ राज्य के विकास को उड़ान देते हुए नई ऊंचाईयां प्रदान करने सभी नागरिक को सहभागिता निभाने के लिए आव्हान किया। इस अवसर पर विधायक रोशन लाल अग्रवाल, महापौर महेन्द्र चौहथा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दयाराम ठेठवार, कलेक्टर श्री मुकेश बंसल तथा वरिष्ठ नागरिक एवं आम जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।