पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भूमिपूजन में नहीं शामिल हुए महापौर चौहथा

भूमिपूजन में नहीं शामिल हुए महापौर चौहथा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रायगढ़

शहर के चक्रपथ स्थित मरीन ड्राइव के विस्तार का कार्य शुरू हो गया है। इसके भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपाइयों में फूट नजर आने लगी। सोमवार को विधायक रोशन लाल अग्रवाल ने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में महापौर महेन्द्र चौहथा सहित कई नेता शामिल नहीं हुए। लोगों का मानना है कि जिस जगह का शिलान्यास मुख्यमंत्री रमन सिंह ने किया था, उसका दोबारा भूमि पूजन नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि महापौर ने कार्यक्रम में उपस्थित न होने के कारण खराब स्वास्थ्य बताया। 1320 मीटर लंबे इस पथ का शिलान्यास मुख्यमंत्री रमन सिंह के विकास यात्रा के दौरान किया गया था।

भूमिपूजन करते विधायक रोशनलाल अग्रवाल।

॥जिस जगह का भूमि पूजन पहले किया जा चुका है, उस जगह का भूमि पूजन कैसे किया जा सकता है। अगर विभाग द्वारा कार्य शुभारंभ की बात कही जा रही है, तो वो पिछले 15 दिन से हो रहा है। जहां तक कार्यक्रम में उपस्थिती की बात है तो मेरी तबीयत ठीक नहीं होने के कारण कार्यक्रम में नहीं जा सका।

महेन्द्र चौहथा, महापौर, नगर

पालिक निगम, रायगढ़

काम शुरू होने के 15

दिन बाद भूमिपूजन

मरीन ड्राइव के विस्तार के विस्तार का कार्य लगभग दो सप्ताह पहले शुरू हो गया है। इस मार्ग में लगभग 15 प्रतिशत इलाके में मिट्टी का भराव पूर्ण हो चूका है। ऐसे में किस आधार पर केलो परियोजना द्वारा सोमवार को भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन महज औपचारिकता ही नजर आई।

चक्रधर नगर से एसईसीएल पहुंचने की राह होगी आसान

बड़े अतर मुड़ा से नया केलो ब्रिज तक पहुंचने के लिए डब्ल्यू टी रोड का निर्माण

गुणवत्ता कार्य कराने की जिम्मेदारी एसइडब्ल्यू कंपनी, हैदराबाद को

तरफ बनेगी नाली और फुटपाथ

बनने वाले छोटे पुलियों की संख्या

माह समयावधि

स्टॉप वेल

मीटर - चौड़ाई

करोड़- लागत

लंबाई - मीटर

मरीन ड्राइव का विस्तार कलेक्टोरेट रोड से एसइसीएल कार्यालय तक



मरीन ड्राइव का विस्तार

विधायक रोशन लाल अग्रवाल ने किया काम का शुभारंभ, विकास यात्रा में मुख्यमंत्री ने किया था शिलान्यास