पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी के शक में 25 फोटोकॉपी जब्त

चोरी के शक में 25 फोटोकॉपी जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ - बिना बिल और बिना रसीद के अधिक कीमत में पुराने फोटो कॉपी मशीन कॉपियर कर बेच रहे दो आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर पुलिस ने 25 फोटो कॉपी मशीन जब्त कर ली है। पुलिस ने बताया कि मुंबई के एक आरोपी द्वारा जापान की केनन फोटो कॉपी पुरानी मशीन को सुधारकर रायगढ़ में भारी कीमत में खपाया जा रहा था। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो इन फोटो कॉपी मशीन की बिल मांगा गया, पर स्थानीय एक आरोपी के साथ मुंबई का विक्रेता न तो बिल प्रस्तुत किया गया अैर न ही बेचे गए मशीनों का रसीद ग्राहकों को दी गई थी। ऐसे में चोरी का सामान होने की शंका पर पुलिस सोनार पारा स्थित एक मकान से 25 फोटो कॉपी मशीन जब्त कर दो आरोपियों के खिलाफ धारा 41 ((1-4)), 379 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।