पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेत का अवैध परिवहन करते 4 हाइवा पकड़ाए

रेत का अवैध परिवहन करते 4 हाइवा पकड़ाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रायगढ़

जिले में रेत का अवैध उत्खनन बदस्तूर जारी है। खनिज विभाग की टीम लगातार अवैध रेत उत्खनन पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है। इसके बाद भी जिले के नदी-नालों से लगातार अवैध रेत सप्लाई माफिया कर रहे हैं। सोमवार को भी अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे 4 हाइवा को खनिज विभाग की टीम ने पकड़ा है।

जब्त किए गए सभी वाहन रायगढ़ सुनील रामदास अग्रवाल के है। खनिज विभाग की टीम सभी गाड़ी को जब्त कर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है। खनिज इंस्पेक्टर प्रवीण चंद्राकर को सोमवार की सुबह सूचना मिली कि कमर गांव नदी से अवैध रेत परिवहन किया जा रहा है। इस पर खनिज निरीक्षक अपने कर्मचारियों को लेकर मौके की ओर पहुंचे, जहां उन्होंने लैलूंगा के पास दोपहर 12 बजे हाइवा क्रमांक सीजी 13 डी 4901, सीजी 13 डी 6626, सीजी 13 डी 1102 और सीजी 13 डी 0513 को रेत परिवहन करते देखा। इन वाहनों को रोककर हाईवा चालकों से खनिज विभाग की टीम ने रेत परिवहन के दस्तावेज मांगे तो उपलब्ध नहीं करा पाए। पूछताछ के दौरान वाहन चालकों ने उक्त सभी वाहन रायगढ़ के सुनील रामदास अग्रवाल का होना बताया है। वैसे सुनील रामदास को एक समाज सेवी के रूप में जाना जाता है लेकिन बहुत लोगों को शायद ही पता होगा कि वे एक ठेकेदार भी है।

खनिज विभाग की टीम भी सकते में आ गई जब हाइवा चालक ने उक्त वाहन सुनील रामदास का होना बताया। खनिज विभाग की टीम ने वाहन चालकों से कड़ी पूछताछ की तो पता चला कि लैलूंगा से कोतबा की ओर 17 किमी लंबी पक्की सड़क का निर्माण हो रहा है। इसका ठेका सुनील रामदास द्वारा लिया गया है। इस सड़क निर्माण के लिए पिछले महीने भर से ठेकेदार द्वारा कमर गांव नदी से रेत भारी मात्रा में अवैध परिवहन किया जा रहा था।







कार्रवाई - खनिज विभाग को लैलूंगा के पास मिली सफलता