पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानव तस्करी की शिकार बालिका परिजनों के सुपुर्दजशपुरनगर ! ‘समर्पित’ चाइल्ड लाइन ने मानव तस्करी क

मानव तस्करी की शिकार बालिका परिजनों के सुपुर्दजशपुरनगर-!-‘समर्पित’ चाइल्ड लाइन ने मानव तस्करी की शिकार हुई एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित घर पहुंचाया। बालिका रायगढ़ जिले के कापू थानांतर्गत...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर. ‘समर्पित’ चाइल्ड लाइन ने मानव तस्करी की शिकार हुई एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित घर पहुंचाया। बालिका रायगढ़ जिले के कापू थानांतर्गत ग्राम कुमरता की रहने वाली है। बालिका ने पूछताछ में चाइल्ड लाइन को बताया कि वह स्वेच्छा से अपने जीजा के भैया के साथ दो साल पहले दिल्ली गई थी और वहां घरेलू काम कर रही थी। बालिका नाबालिग थी, जिसे दिल्ली पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर कांकेर बालिका गृह में पहुंचाया था। जिसके घर की पतासाजी के लिए चाइल्ड लाइन को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। चाइल्ड लाइन ने बालिका के घर का पता लगाकर बालिका गृह कांकेर को जानकारी दी। बालिका गृह कांकेर के द्वारा बालक कल्याण समिति के आदेश पर चाइल्ड लाइन जशपुर को बालिका को सुरक्षित परिजनों को सौंपने के लिए सरंक्षण में दिया गया। जिसके परिपालन में चाइल्ड लाइन की टीम ने बालक कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। बालक कल्याण समिति के आदेश पर कापू थाना के सहयोग से बालिका को सुरक्षित घर पहुंचाकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया। बच्ची को सकुशल पाकर उसके परिजन काफी प्रसन्न थे। उन्होंने ‘समर्पित’ चाइल्ड लाइन का आभार व्यक्त किया। इस कार्य में चाइल्ड लाइन केंद्र समन्वयक छविलाल साहू, टीम मेंबर अंजना देवी चौहान व कापू थाना प्रभारी का योगदान रहा।