पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संजय कॉम्पलेक्स का अधूरा सर्वे, हुआ पूरा

संजय कॉम्पलेक्स का अधूरा सर्वे, हुआ पूरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब जिला प्रशासन पर टिकी नजरें, आज तैयार की जाएगी सूची
भास्कर न्यूज - रायगढ़
23 जनवरी को संजय कॉम्पलेक्स का अधूरा पड़े सर्वे को मंगलवार को पूरा किया गया। एसडीएम तीर्थराज अग्रवाल के नेतृत्व में तहसीलदार, पटवारी सहित अन्य कर्मियों की टीम ने संजय कॉम्पलेक्स के सर्वे के बचे 30 प्रतिशत कार्य को पूरा किया गया। प्रशासन के अनुसार कॉम्पलेक्स की नई सूची आज तैयार की जा सकती है। इससे यहां दुकान लगने वाले सब्जी विक्रेताओं की नजर नई सूची पर टिक गई है।
संजय कॉम्पलेक्स के खुदरा व्यवसायियों को उम्मीद है कि जिला प्रशासन के सर्वे के आधार पर जो सूची तैयार की जाएगी। उसमें पसरा दुकानदारों के साथ इंसाफ होगा और जितने थोक विक्रेताओं को दुकान का आवंटन पटेल पाली स्थित मंडी में किया गया है, उन्हें यहां पर दुकान आवंटित नहीं की जाएगी। निगम द्वारा बनाई गई पुरानी सूची में 380 दुकानों के नाम दर्ज किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा किए गए सर्वे में पसरा दुकानों की संख्या बढऩे की उम्मीद की जा रही है।




जगह का आवंटन

निगम द्वारा 2010 में संजय कॉम्पलेक्स के लिए 39114 वर्ग फीट क्षेत्र में 8/8 वर्गफीट का दुकानों का आवंटन का प्रस्ताव दिया गया था, वहीं 2012 के प्रस्ताव में इसे घटाकर 35 हजार 500 वर्गफीट कर दिया गया। साथ ही दुकानो के लिए आवंटित जगह को भी कम कर दिया गया। अब जब नई जिला प्रशासन द्वारा नई सूची तैयार की जा रही है, उसमें दुकानों के बढऩे की उम्मीद जताई जा रही है तो निगम के लिए ये तय करना महत्वपूर्ण होगा कि वे पुराने प्रस्ताव के अनुसार 39114 वर्गफीट में दुकानों का आवंटन करते हैं या 2012 के अनुसार 35500 वर्गफीट के आधार पर दुकान आवंटित करते हैं।