पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला अस्पताल में नहीं हो रही सोनोग्राफी

जिला अस्पताल में नहीं हो रही सोनोग्राफी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चडा. सुनील रात्रे की अनुपस्थिति में नहीं की विशेषज्ञ डॉक्टर की व्यवस्था।
भास्कर न्यूज - रायगढ़
जिला अस्पताल में सोनोग्राफी नहीं की जा रही है। इस सेवा को तकनीकी खराबियों के चलते नहीं बल्कि विशेष डॉक्टरों के नहीं आने से बंद कर दिया गया है। लगभग एक पखवाड़े से डॉ. सुनील रात्रे के हॉस्पिटल नहीं आने और हॉस्पिटल प्रशासन दूसरी व्यवस्था नहीं किए जाने से इस सेवा का लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते सोनोग्राफी कराने वाले मरीजों को निजी केंद्रों में अधिक फीस का भुगतान करना पड़ रहा है।
सोनोग्राफी जांच चिकित्सीय क्षेत्र में बहुत ही प्रचलित है। इसका इस्तेमाल कई तरह शारीरिक जांच के लिए किया जाता है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण होता है, महिलाओं के गर्भ में पलनेवाले बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति की जांच, जिसके आधार पर डॉक्टरों द्वारा जरूरी परामर्श दिए जाते हैं।




सामान्य दर्जे के ज्यादातर मरीज

जिला अस्पताल में आने वाले ज्यादातर मरीजों में गरीब और सामान्य वर्ग वाले होते हैं। इनमें कई ऐसे होते हैं, जो हर दिन मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पोषण करते हैं। उनके घर में अगर कोई बीमार होता है, तो वे जिला अस्पताल की सुविधाओं पर ही निर्भर हैं। ऐसे में अगर डॉक्टरों द्वारा सोनोग्राफी टेस्ट के लिए कहा जाता है, अस्पताल में सुविधा बंद होने के कारण उन्हें निजी संस्थानों में जांच के लिए जाना पड़ता है, जिसमें काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं।

सोनोग्राफी इसलिए है बंद

इससे पहले जिला अस्पताल में सोनोग्राफी जांच के लिए डा. सुनील रात्रे को विशेषज्ञ डॉक्टर के रुप में कार्यरत थे। एक पखवाड़े पूर्व बंद कमरे में डॉ. रात्रे को युवती के साथ पाए जाने की घटना में अस्पताल प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसका जवाब देने के बजाए डॉ. रात्रे ने हॉस्पिटल आना ही छोड़ दिया है।

॥जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने के कारण सोनोग्राफी टेस्ट बंद है। रायपुर से नए डॉक्टर की नियुक्ति होने के बाद सोनोग्राफी फिर से शुरू हो जाएगी।

वाई के शिंदे, अधीक्षक

जिला अस्पताल, रायगढ़