पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल व्यास राधा स्वरूपा जया किशोरी द्वारा 3 से 5 फरवरी

बाल व्यास राधा स्वरूपा जया किशोरी द्वारा 3 से 5 फरवरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
00 नानी बाई का मायरा कथा नटवर स्कू ल में
रायगढ़। बालव्यास राधा स्वरूपा जया कि शोरी द्वारा स्थानीय नटवर स्कूल मे 3 से 5 फरवरी प्रतिदिन 3 बजे से 7 बजे तक नानी बाई मायरा कथा पेश की जाएगी। श्री राणी सती दादी सेवा समिति ने बताया कि नानी बाई का मायरा कथा के लिए जया किशोरी देश विदेश में विख्यात है। तीन दिवसीय उक्त आयोजन मे नगर जिले व समीपवर्ती झारखंड, उड़ीसा से पधार रहे है। इस आयोजन में दादी का खजाना लुटाया जाएगा जो श्रद्धालुओं क ा विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा और संस्कार चैनल के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी होगा। दादी सेवा समिति के पदाधिकारी सदस्य घर-घर जाकर उक्त आयोजन के लिए सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
--------------
सीधी भर्ती से पहले संविदा डॉक्टरों को नियमित करने की मांग
धरमजयगढ़त्न छत्तीसगढ़ चिकित्सक संघ के सलाहकार डॉ. खुर्शीद खान एवं डॉ. राजेश गवेल ने डॉक्टरों की सीधी भर्ती करने से पहले संविदा में कार्यरत डॉक्टरों को नियमित करने की मांग की है। श्री खान ने बताया कि प्रदेश में लगभग विभिन्न चिकित्सा पद्धति के 450 आयुष डॉक्टर आदिवासी बाहुल्य दूरस्थ ग्रामीण अंचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में एमबीबीएस डॉक्टरों के एवं वर्तमान में आयुष चिकित्सा अधिकारी के पदों पर सेवा दे रहे हैं। शासन पहले कार्यरत् प्रदेश के सभी आयुष चिकित्सकों को नियमित करें। इसके बाद ही सीधी भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ करें, अन्यथा संविदा चिकित्सक को उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञात हो कि राज्य सरकार द्वारा एक ओर जहां निरंतर आकर्षक वेतनमान एवं प्रोत्साहन दिए जाने के बावजूद सरकार एमबीबीएस डॉक्टरों के पदों की भर्ती करने में विफल रही है, वहीं हर विषम परिस्थितियों में आयुष चिकित्सक मुख्यालय में रहकर शासकीय सेवा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके कारण छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय कार्यक्रमों में अपने लक्ष्यों की शत-प्रतिशत् उपलब्धि प्राप्त कर केन्द्र सरकार द्वारा पुरस्कृत होते आ रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के सभी कार्यक्रम आयुष चिकित्सकों के सहयोग से सुचारू रूप से किया जा रहा है। चिकित्सक संघ ने मांग की है कि सीधी भर्ती किया जाना। यदि राज्य सरकार की अनिवार्यता है, तब यह सीधी भर्ती संविदा में कार्यरत् सभी चिकित्सकों के निहित हितों को ध्यान मे रखते हुए संविदा चिकित्सकों से ही की जाए।
-----------------
कवि सम्मेलन और सुरीली धुनों के साथ मनेगी सद्भावना संध्या

रायगढ़. फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर &ह्नह्वशह्ल;सद्भावना संध्या-महात्मा के पथ पर...&ह्नह्वशह्ल; का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जेएसपीएल परिसर स्थित पोलो ग्राउंड में गुरूवार शाम भव्य समारोह मनाया जाएगा। इसमें पद्म पुरस्कार एवं विभिन्न उपलब्धियों के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार हासिल करने वाले छत्तीसगढ़ के सपूतों के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवि अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। रायपुर का &ह्नह्वशह्ल;सुनहरी यादें&ह्नह्वशह्ल; म्यूजिकल ग्रुप भी अपनी सुरीली प्रस्तुति देगा। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देते हुए एक मिनट का मौन रखा जाएगा एवं मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाएगा। सांसद नवीन जिंदल की जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा 23 जनवरी 2004 को दिए गए सभी भारतीयों को तिरंगा फहराने के मौलिक अधिकार संबंधी फैसले की दसवीं वर्षगांठ पर फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। संगठन द्वारा 23 जनवरी से फ्लैग वीक मनाया जा रहा है, जिसका समापन 30 जनवरी को राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य कार्यक्रमों के साथ होगा। जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट संजीव चौहान ने बताया कि फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा रायगढ़ में भी 30 जनवरी को शाम 5 बजे से जेएसपीएल परिसर स्थित पोलो ग्राउंड में &ह्नह्वशह्ल;सद्भावना संध्या-महात्मा के पथ पर...&ह्नह्वशह्ल; का आयोजन किया जा रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ की पद्म पुरस्कार हासिल करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही रायगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं विभिन्न उपलब्धियों के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार विजेताओं का भी समारोह में सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा कवि सम्मेलन में लखनऊ की कविता तिवारी, रायपुर के डॉ. सुरेन्द्र दुबे, ग्वालियर के प्रदीप चौबे, देवास के शशिकांत यादव एवं कोटा के कुंवर जावेद अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। साथ ही रायपुर के सुनहरी यादें म्यूजिकल रुप द्वारा भी सुरीले गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। श्री चौहान ने सभी नागरिकों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।


-------------