पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले के १४२६ गांव पर ६० करोड़ बिजली बिल बकायाबिल वसूलने के लिए विभाग ने शुरू किया महाअभियान १६० ग

जिले के १४२६ गांव पर ६० करोड़ बिजली बिल बकायाबिल वसूलने के लिए विभाग ने शुरू किया महाअभियान १६० गांव जिनपर ५ लाख से अधिक बिल है बाकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रायगढ़
जिले के १४२६ गांव पर ६० करोड़ रूपए बिजली बिल बाकी हैं। इनमें १६० गांव ऐसे हैं, जिनमें प्रत्येक गांव पर ५ लाख से अधिक की बिजली बाकी हैं। विद्युत कंपनी के अनुसार इन गांवों में कुल राशि १९ करोड़ ८० लाख है। विद्युत कंपनी द्वारा इन बिल को वसूलने के लिए मंगलवार से महाअभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान में अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्क अभियंता सहित कंपनी के कर्मियों की ८ अलग अलग टीम गठित की गई है। कंपनी द्वारा बिजली बिल वसूली के लिए गठित टीम के द्वारा मंगलवार को जिले के १४ गांवों में कार्रवाई की गई। इन गांवों के २७२ उपभोक्ताओं को अवैध बिजली का इस्तेमाल करने का दोषी पाए गए। इनमें से १०५ उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनका कनेक्शन पूर्व में काटा जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद वे बिजली का इस्तेमाल करते हुए पाए गए। कंपनी द्वारा इन उपभोक्ताओं पर ५७ लाख का जुर्माना किया गया और इसके साथ ही उन पर धारा १३५ के तहत कोर्ट में मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई में ७१ घरेलु कनेक्षन वाले उपभोक्ता शामिल हैं, जिन पर २९ लाख बिजली बिल बाकी हैं। गैर घरेलु कनेक्षन वाले ६ उपभोक्ताओं पर १.८२ लाख, एग्रीकल्चर कनेक्षन १९ उपभोक्ताओं पर ११.८२ लाख, औद्योगिक कनेक्षन के २ उपभोक्ताओं १.०९ लाख, वाटर पंप उपभोक्ताओं ३ उपभोक्ताओं पर १.५१ लाख रूपए बिजली बाकी हैं। कंपनी द्वारा इन सभी उपभोक्ताओं के कनेक्षन काटे गए और उन पर जरूरी कार्रवाई की गई।
इन गांवों में हुई कार्रवाई
पुटकापुरी, गौर्रा, जोरापाली, रूचिदा, पुसलादा, कोतरा, लितईपाली, खोखरा, सेमरा, घुघुआ, जतरी



मंगलवार को हुई कार्रवाई

ञ्चकुल गांव - १४

ञ्च उपभोक्ता जिन पर की गई कार्रवाई - २७२

ञ्चकुल बकाया - १.८ करोड़

ञ्चकनेक्शन कटे जाने के बाद बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता - १०५

ञ्च जुर्माना - ५७ लाख ((१३५ के तहत मामला दर्ज))

ञ्च घरेलू कनेक्शनधारी - ७१, बाकी बिल - २९ लाख रुपए

ञ्च गैर घरेलू कनेक्शन उपभोक्ता - ६ख्, बाकी बिल - १.८ लाख

ञ्च एग्रीकल्चर - १९, बाकी बिल - ११.८ लाख

ञ्च औद्योगिक - २, बाकी बिल- १.०९ लाख

ञ्च वाटर पंप - ३, बाकी बिल - १.५१ लाख

जिले में विद्युत कंपनी के बकाया बिल

ञ्चकुल गांव - १४२६

ञ्च बिल बाकी - ६० करोड

ञ्च ५ लाख से अधिक की राशि वाले गांव - १६० ((कुल - १९ करोड़ ८० लाख))

१६० गांव जिनपर ५ लाख से अधिक बिल है बाकी

१४२६ गांवों पर ६० करोड़ का बिजली बिल बकाया

महाअभियान - बिल वसूलने के लिए विभाग ने बनाई टीमें, गांवों से की शुरुआत