पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसपी कार्यालय के पास शार्ट सर्किट से लगी आग

एसपी कार्यालय के पास शार्ट सर्किट से लगी आग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रायगढ़
शहर के गांधी गंज स्थित एसपी कार्यालय के समीप शॉट सर्किट से कुछ दुकानों में आग लग गई। आग के विकराल रूप धारण करने से पहले ही उस पर काबू पा लिया गया। इससे गंभीर हादसा टल गया। आग से दुकानों में मामूली क्षति पहुंची है।
हादसे का शिकार दुकानदारों ने बताया कि बिजली कंपनी ने खंभों पर तारों का मकडज़ाल फैला रखा है। एक-एक खंभे से कई कनेक्शन दिए गए हैं, जिनकी सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। दुकानदार पुरुषोत्तम दास अग्रवाल ने बताया कि बिजली सप्लाई बंद करने के लिए कई बार बिजली कंपनी को संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। इसके कारण आग बुझाने में परेशानी आई, हालांकि एसपी कार्यालय से तत्काल दमकल विभाग को खबर कर देने से आग को फैलने का मौका नहीं मिला। गर्मी के मौसम में आग की दुर्घटना में वृद्धि हो जाती है।
इस दौरान शॉर्ट सर्किट होना सामान्य बात हो जाती है, लेकिन इसके बावजूद विद्युत कंपनी द्वारा इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। कही भी बिजली खंभों पर तारों के मकड़ज़ाल आसानी से नजर आ जा रहे हैं। साथ ही कई मकानों के लगभग एक दो फीट की दूरी पर ट्रांसफार्मर और बिजली खंभे लगाए गए हैं। इनके कारण आग की घटनाओं में वृद्धि से इंकार नहीं किया जा सकता है।



दुकानों की आग को बुझाते फायर बिग्रेडकर्मी।

एक सप्ताह पूर्व भी लगी थी आग- इस मार्ग में ही स्टेशन चौक के समीप भी ट्रांसफार्मर में शॉट सर्किट के कारण आग लग गई। उक्त घटना में एक व्यक्ति घायल भी हो गया था, जिसका इलाज निजी अस्पताल में किया गया।