पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अखिल भारतीय चैलेंज स्पर्धा

अखिल भारतीय चैलेंज स्पर्धा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रायगढ़/सारंगढ़
भाजपा के छत्तीसगढ़ और राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश का दूसरी बार अध्यक्ष बनाकर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतराना एक महती जिम्मेदारी है। नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए छत्तीसगढ़ की ११ में से ११ सीट जीतेंगे। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं रायगढ़ लोकसभा के सांसद विष्णुदेव साय ने कही।
दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद क्षेत्र के प्रथम आगमन पर सारंगढ़ में श्री साय ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह उत्साह यह बताने के लिये काफी है कि आगामी लोकसभा चुनाव में पिछली बार की तरह इस बार भी रिकार्ड लीड मिलने वाली है। इससे पहले छत्तीसगढ़ भाजपा के दूसरी बार अध्यक्ष बनने के बाद रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की सीमा-परसदा पर सांसद विष्णुदेव साय का अभूतपूर्व स्वागत किया गया है। सारंगढ़ विधायक केराबाई मनहर के नेतृत्व में उमड़े जन सैलाब ने श्री साय को फुल मालाओं से लाद दिया। श्री साय का काफिला सारंगढ़ नगर पहुंचने पर नगर पालिका चौक, सदर रोड एवं जय स्तंभ चौके में पर समर्थकों ने स्वागत किया। पुराना मछली बाजार में भी साय को कार्यकर्ताओं ने फुल मालाओं से लाद दिया जबकि लक्ष्मीबाई कांप्लेक्स में कार्यकर्ताओं ने लड्डुओं से तौला। सारंगढ़ के स्वागत कार्यक्रम में विधायक केराबाई मनहर, लखन शर्मा, टीकाराम पटेल, ज्योति पटेल, ईश्वर देवांगन, प्रेमा अजगल्ले, प्रकाश अग्रवाल,, संगीत सिंह ठाकुर, शमशेर सिंह, युगलकिशोर केशरवानी, सत्येन्द्र बरगाह, शंकर देवांगन, नित्यानंद बानी, भुवन मिश्रा, शिवम चंद्रा, मनोज लहरे, मनोज मिश्रा, श्यामसुंदर रात्रे व अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

आकाश ठाकुर, देवेन्द्र रात्रे, अरविंद हरिप्रिया, नंदकिशोर अग्रवाल, सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल थे।




रायगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विष्णुदेव साय का किया स्वागत।

बरमकेला में हुआ स्वागत

सारंगढ़ से निकल कर बरमकेला पहुंचने पर श्री साय का इंदिरा चौक में पूर्व विधायक जवाहर नायक, रामकृष्ण नायक, चक्रधर पटेल सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जगन्नाथ पाणिग्रही ने नेतृत्व में सरिया में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत हुआ। रायगढ़ के कार्यकर्ताओं के साथ सरिया पंहुचे भाजपा कोषाध्यक्ष उमेश अग्रवाल एवं पूर्व संसदीय सचिव ओमप्रकाश राठिया ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। युवामोर्चा के रानू स्वर्णकार के नेतृत्व में सैकडों कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। गांधी चौक से रगमंच चौक स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर मंडल अध्यक्ष दशरथ साहू एवं नगर पंचायत अध्यक्ष कमला स्वर्णकार ने स्वागत किया। सरिया से पुसौर पहुंचने पर मंडल अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह, ब्रजेश गुप्ता एवं मोहित गुप्ता सहित क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री साय का स्वागत किया। बाजार चौक, बस्ती स्थित मंदिर चौक, बोरोडिपा होते हुए काफिला कोड़ातराई पहुंचा।