एक साल के बच्चे को मिला सहारा
रायगढ़। किरोड़ीमल नगर में सड़क किनारे मिले एक साल के बच्चे को शहर के मातृमिलियन संस्था का सहारा मिल गया है। ये बच्चा एक सप्ताह पूर्व किरोड़ीमल नगर में राज किशोर सिंह को मिला। उन्होंने बच्चे की परिजनों की तलाश के लिए किरोड़ीमल नगर थाने को सूचित कर मामला दर्ज कराया और उस बच्चे का एक सप्ताह तक पालन पोषण किया। मंगलवार को उन्होंने इस बच्चे को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया, जिसके बाद उसे टीवी टावर स्थित सामाजिक संस्था ‘मातृमिलियन’ के सुपुर्द कर दिया गया। इस बच्चे के परिजनों के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।