सभी सिंगल अलग कर ले
हत्या का नहीं मिला सुराग
रायगढ़। कोसीर थाने क्षेत्र के सिंघनपुर में छात्र की सिर धड़ से अलग करने के मामले में क्राइम ब्रांच और कोसीर पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। छात्र की हत्या नर बलि है या पारिवारिक कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। 23 जनवरी की सुबह सिंघनपुर गांव में कोसीर सरस्वती शिशु मंदिर के कक्षा 8 वीं के छात्र प्रताप टंडन पिता दूज राम ((13 वर्ष)) की हत्या कर दी गई है। मामले की जांच एसपी की स्पेशल सेल कर रही है ।
लूटेरों का मिला लोकेशन
रायगढ़। गेरवानी स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज के संचालक मनीष जैन के घर में 3 नकाबपोश बदमाशों के द्वारा कट्टे की नोक पर 3 लाख 80 हजार की गई लूट के मामले में पूंजीपथरा पुलिस को लूटेरों का लोकेशन मिल गया है। जल्द ही खुलासा करने की पुलिस दावा कर रही है। 25 जनवरी की रात 3 बदमाशों ने कट्टे की दम पर इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी जायलो वाहन से आए हुए थे, जिसकी नंबर और आरोपियों की पुलिस शिनाख्ती कर ली है।
गोली कांड को डाला ठंडे बस्ते में
रायगढ़। करीब चार माह पहले चक्रधर नगर सेठी नगर में पीडब्ल्यूडी के निलंबित इंजीनियर के पत्नी पर जान लेवा हमला करने के मामले को चक्रधर नगर पुलिस ठंडे बस्ते में डाल दिया है। इस सनसनीखेज वारदात को पुलिस गंभीरता से ही नहीं ले रही है। जबकि पीडि़त इंजीनियर ने अपने सहयोगी महिला इंजीनियर पर ही गोली चलवाने का आरोप लगाया था।
क्राइम ब्रांच को नहीं मिला क्लू
रायगढ़। घरघोड़ा जय स्तंभ चौक स्थित ज्वेलरी शॉप से हुई करीब 6 लाख रूपए की चोरी के मामले में एसपी की स्पेशल सेल को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। सूत्रों की माने तो इस मामले में भी बाहरी गिरोह का हाथ है, वहीं क्राइम ब्रांच की टीम लोकल स्तर पर जांच पड़ताल करने के नाम पर खाना पूर्ति कर रही है। इसकी वजह से अब तक इस चोरी की गुत्थी सुलझाने में पुलिस कामयाब नहीं हुआ है।
छात्रा की हत्या राज ही रह गया
रायगढ़। ओपीजेआईटी के इंजीनियरिंग छात्रा की लाखा डायवर्सन मार्ग पर करीब चार महीने पहले मिली अधजली लाश का मामला भी कोतवाली पुलिस ठंडे बस्ते में डाल दी है। कभी सुराग मिलने का दावा करने वाली पुलिस इस मामले में छात्रा की हत्या होना या आत्म हत्या करना इसकी पुष्टि हीं नहीं कर सकी है और दोषी पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक को बता कर मामला लगभग ठंडे बस्ते में डाल दिया है।