पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज आएंगे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

आज आएंगे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरसिया। रायगढ लोकसभा के सांसद विष्णुदेव साय के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने पर बुधवार को प्रथम नगर आगमन होगा। इसके लिये खरसिया नगर को स्वागत द्वार एवं तोरणों से सजा दिया गया है। श्री साय सुबह 11 बजे खरसिया पहुंचेंगे। उनका रायगढ चौक पर भव्य स्वागत किया जाएगा। नगर भ्रमण में श्री साय के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष गिरधर गुप्ता, प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष कमल गर्ग, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल शर्मा एवं मंडल भाजपा अध्यक्ष विनोद चंद राठौर होंगे।
---------------------