पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशामुक्ति के लिए लेंगे शपथ पत्र पर हस्ताक्षर

नशामुक्ति के लिए लेंगे शपथ पत्र पर हस्ताक्षर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नशामुक्ति संकल्प एवं शपथ दिवस 30 को
रायगढ़ - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर 30 जनवरी को नशामुक्ति के लिए सकारात्मक वातावरण बनाने लोगों से संकल्प दिलाने के साथ शपथ पत्र में हस्ताक्षर कराया जाएगा। समाज कल्याण संचालक ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रम कराने सहित संकल्प एवं शपथ पत्र के संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है।
प्रति वर्ष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर 30 जनवरी को नशामुक्ति के पक्ष में सकारात्मक वातावरण निर्मित करने के प्रयास किए जाएंगे। लोगों के सहयोग से रैली निकालने के सहित विद्यालयों एवं महाविद्यालय में वाद-विवाद, भाषण, चित्रकला, गीत, नृत्य, नाटक प्रतियोगिताएं, समारोह स्थल पर प्रदर्शनी तथा नशामुक्ति साहित्यों का वितरण, विषय-विशेषज्ञों का व्याख्यान कराया जाएगा। इसके अलावा नशापान नहीं करने संबंधी संकल्प एवं शपथ पत्र में हस्ताक्षर कराया जाएगा। उप संचालक समाज कल्याण द्वारा जिले के सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व जिले के सभी पंचायत एवं समाज शिक्षा संगठक को समाज कल्याण संचालक द्वारा भेजे गए पत्र की प्रति भेजते हुए दिए गए निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजित कर संकल्प एवं शपथ पत्र के साथ विस्तृत प्रतिवेदन समाज कल्याण उप संचालक कार्यालय को भेजने कहा है।