प्रशिक्षण के लिए आवेदन 9 तक
ट्रेनिंग आवेदन 9 तक
रायगढ़ - छ.ग.राज्य अंत्यावसायी उद्यमी प्रशिक्षण केन्द्र सारंगढ़ में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए पांच व्यवसायों टू व्हीलर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, सिलाई, वेल्डर एवं इलेक्ट्रानिक में प्रवेश प्रारंभ है। प्रत्येक ट्रेड में 20-20 आवेदकों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रशिक्षार्थियों को उपस्थिति के आधार पर प्रतिमाह 700 रुपये की दर से शिष्यवृत्ति प्रदान की जाएगी। अंत्यवसायी उद्यमी प्रशिक्षण केन्द्र सारंगढ़ के प्रभारी प्रबंधक द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के योग्य उम्मीदवारों से प्रवेश हेतु आवेदन पत्र प्रशिक्षण केन्द्र में उपस्थित होकर प्राप्त कर सकते है। निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते है। आवेदन पत्र के साथ 5 पासपोर्ट साइज की फोटो, शैक्षणिक योग्यता, जाति तथा निवास प्रमाण-पत्र की स्व-प्रमाणित प्रतिलिपि के साथ प्रशिक्षण केन्द्र में 09 फरवरी 2014 को शाम 5 बजे तक प्रस्तुत कर सकते है। सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को जिला अंत्यवसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित रायगढ़ के द्वारा अन्त्यावसायी एवं वित्त निगम की विभिन्न योजनानुसार स्व-रोजगार के लिए ऋण प्रदाय में प्राथमिकता
दी जाएगी।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए अन्त्यावसायी प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी प्रबंधक सतीश सिंह राजपूत के मोबा.नंबर 74894-36886 से संपर्क किया जा सकता है।