पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इतवारी टाटा डेढ़ घंटे लेट

इतवारी-टाटा डेढ़ घंटे लेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ - इतवारी से टाटानगर को जाने वाली 58112 डाउन इतवारी-टाटानगर पैसेंजर बुधवार को डेढ़ घंटे लेट से शहर पहुंची। इंक्वायरी से मिली जानकारी के अनुसार यह पैसेंजर दोपहर करीब 11.32 में रायगढ़ पहुंचती है। लेकिन डेढ़ घंटे विलंब से चलते हुए इतवारी-टाटा पैसेंजर दोपहर करीब 1.10 में प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। इससे हिमगीर, बेलपहाड़, जामगांव, ब्रजराज नगर जैसे छोटे व कम दूरी वाले स्टेशनों तक का सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।




सद्भावना संध्या आज

रायगढ़ - महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर २३ जनवरी की शाम 5 बजे जेएसपीएल परिसर पोलो ग्राउंड में सद्भावना संध्या का आयोजन किया गया है। इसमें मौके पर कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवि अपनी रचनाएं सुनाएंगे। इसमें लखनऊ की कवि कविता तिवारी, डॉ. सुरेंद्र दुबे, रायपुर, प्रदीप चौबे ग्वालियर, शशिकांत यादव देवास और कोटा के कुंवर जावेद का नाम शामिल है। वहीं तमनार स्थित जेपीएल में स्कूल ग्राउंड ऊर्जा नगर में सद्भावना संध्या ‘ महात्मा के पथ पर’ का आयोजन किया गया है। इसमें शाम छह बजे से इंडिया गेट दिल्ली से सद्भावना संध्या का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा पाश्र्व गायक सुरेश वाडेकर भजन पेश करेंगे।