आरयूबी में भरा पानी
रायगढ़ - शहर के मौदहापारा स्थित रेलवे अंडर ब्रिज में बुधवार को एक बार फिर नाले का गंदा पानी भर गया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार शहर व माल धक्का रोड की ओर से आने वाली नाली में कचरा जाम हो गया है। इससे नाले का गंदा पानी आरयूबी में भर गया है। इससे पूरे दिन इलाके के लोग गंदे व बदबूदार पानी के बीच आवागमन किया। देर शाम तक आरयूबी का पानी नहीं निकल सका था।