पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब इंडेन गैस एजेंसी में दिया डबल कनेक्शनएचपी प्रियदर्शनी के बाद इंडेन के ग्राहकों को मिला मौका

अब इंडेन गैस एजेंसी में दिया डबल कनेक्शनएचपी प्रियदर्शनी के बाद इंडेन के ग्राहकों को मिला मौका खाद्य विभाग, मेगा शिविर लगा कर रहा योजना को पूरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रायगढ़
मेगा शिविर के माध्यम से रसोई गैस कनेक्शन को सिंगल से डबल करने की प्रक्रिया एचपी प्रियदर्शनी के बाद इंडेन गैस एजेंसी में भी शुरू हो गई है। शहर के इतवारी बाजार में डीबीसी कनेक्शन के लिए आवेदन लिए जा रहे है। खाद्य विभाग ने रसोई गैस की सप्लाई बेहतर करने के लिए डीबीसी योजना को सख्ती से लागू किया। इसके लिए मेगा शिविर लगाकर एजेंसी संचालक को सिंगल गैस कनेक्शन को डबल किया जा रहा है।
विभाग ने इसकी शुरुआत बोइरदादर रोड स्थित एचपी के प्रियदर्शनी गैस एजेंसी से की, जहां 24 से 27 जनवरी तक आवेदन लेकर डीबीसी कनेक्शन किया गया। विभाग ने एचपी प्रियदर्शनी के बाद शहर के सबसे अधिक उपभोक्ता वाले ((करीब 16173)) इंडेन गैस एजेंसी को मेगा शिविर लगाकर डीबीसी करने का आदेश दिया। जिसके लिए बुधवार का दिन तय किया गया। पहले दिन बड़े पैमाने पर इंडेन के उपभोक्ताओं ने सिंगल से डबल गैस कनेक्शन करने के लिए आवेदन दिए। एजेंसी संचालक ने मेगा शिविर के लिए इतवारी बाजार का चयन किया है। हालांकि विभाग ने इंडेन के लिए मेगा शिविर का अंतिम दिन 30 फरवरी यानी गुरुवार तक है। लेकिन उसके तारीख में बढ़ोतरी की पूरी संभावना है।
खाद्य विभाग की माने तो इंडेन के ग्राहकों की संख्या एचपी के दोनों एजेंसियों से अधिक है। ऐसे में, उसके लिए अतिरिक्त समय देना स्वभाविक है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फरवरी के पहले सप्ताह तक इंडेन में डीबीसी के लिए आवेदन लिए जा सकते है।




इतवारी बाजार में लगा कैंप।

19 सौ रुपए में हाथों-हाथ कनेक्शन

रसोई गैस कनेक्शन को सिंगल से डबल करने के लिए उपभोक्ता को एजेंसी द्वारा जारी मूल प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ पहुंचना है। शिविर में खाद्य विभाग के साथ एजेंसी के कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। जो डबल कनेक्शन के लिए तय राशि ((करीब 1900 रुपए)) लेकर हाथों-हाथों डीबीसी करेंगे। इसके लिए खाद्य विभाग द्वारा मेगा शिविर की लगातार मॉनीटरिंग भी की जा रही है।



अब इंडेन गैस एजेंसी में दिया डबल कनेक्शन

एचपी प्रियदर्शनी के बाद इंडेन के ग्राहकों को मिला मौका, खाद्य विभाग मेगा शिविर लगा कर रहा योजना को पूरा