पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारदाने की क्वालिटी के साथ वजन में भी गोलमाल

बारदाने की क्वालिटी के साथ वजन में भी गोलमाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रायगढ़
धान खरीदी केंद्रों में सप्लाई बारदाने की क्वालिटी के साथ उसके वजन में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़झाला हुआ है। जूट के बारदाने का प्रति नग स्टैंडर्ड वजन 666 ग्राम होता है, जबकि जिले में इस बार आए बारदाने का वजन करीब 490-550 ग्राम तक है। इसकी शिकायत सोसायटी प्रबंधक ने विपणन और विपणन ने राज्य शासन और बारदाने कंपनी से की है, लेकिन इस पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया।
इस चक्कर प्रति बारदाने में किसानों को करीब 150 ग्राम अधिक धान देना पड़ रहा है। राज्य के सभी जिलों में धान खरीदी के लिए कोलकाता से आए बारदाने की क्वालिटी और वजन में गोलमाल हुआ है। सप्लाई में आए बारदाने खुद ब खुद इसे बयां कर रहे है। मिली जानकारी के अनुसार जूट से बने एक बारदाने का स्टैंडर्ड वजन 666 ग्राम होना चाहिए, जिसमें 40 किलो धान को आसानी से भरने के बाद उसकी सिलाई करने में कोई परेशानी ना हो, जिसमें उसका रख-रखाव भी शामिल है, लेकिन शासन ने इस बार कोलकाता के जिस कंपनी से बारदाने की खरीदारी की है, उसकी क्वालिटी के बाद वजन को लेकर सवाल उठने लगे है। रायगढ़ के 79 धान खरीदी समिति और 121 केंद्रों में अधिकांश जगह किसान और सोसायटी प्रबंधक ने इसकी शिकायत की है। शहर से सटे टारपाली धान खरीदी केंद्र में बारदाने का वजह 490-520 ग्राम तक है, वहीं कोतरा, धनागर और नंदेली में सप्लाई प्रति नग
बारदाने का वजन 510-550 के बीच का है। औसतन बाते करे तो एक बारदाने में किसानों को करीब 150 ग्राम वजन में घाटा हो रहा है।
इसकी लिखित शिकायत सोसायटी प्रबंधक ने भी नहीं की है। विपणन विभाग ने अपनी जिम्मेदारियों की औपचारिकता निभाते हुए बारदाने की क्वालिटी को लेकर एक माह पूर्व शासन और जूट मिल कंपनी को अवगत करा दिया है।




एक गठान

५००

नग

बारदाने की सप्लाई

२७ हजार ९५० गठान

धान खरीदी का लक्ष्य

५२ लाख रुपए

सीधी बात

आरएस लहमोर, जिला विपणन अधिकारी, रायगढ़

सवाल- एक बारदाने का स्टैंडर्ड वजन क्या है?

जवाब- 585 से 715 ग्राम तक

सवाल- क्या जिले में इस मानक पर बारदाने की सप्लाई हुई है?

जवाब- बारदाने के वजन में थोड़ी कमी पाई गई है।

सवाल- बारदाने के वजन में कमी, वजह क्या है?

जवाब- कंपनी से निकलते समय नमी, मॉयश्चर आदि होता है, जो हवा व धूप लगने से कम होता है?

सवाल- वजन को लेकर कोई शिकायत मिली है?

जवाब-लिखित नहीं पर मौखिक रूप से जरूर

सवाल- आपने क्या पहल की है?

जवाब- शासन व संबंधित कंपनी को अवगत कराया गया है।

सवाल- प्रबंधक, वजन में कमी को लेकर क्या करे?

जवाब- शासन स्तर पर रिजेक्ट

का विकल्प दिया गया है। इसका इस्तेमाल कर केंद्र प्रबंधक विभाग को जरूर अवगत कराएं ।

बोरे का वजन कम होने से किसानों को हो रहा घाटा

गड़बड़झाला - कोलकाता से आए बारदाने का वजन ६६६ की बजाए ४९० ग्राम

रिजेक्ट केंद्रों में-

१० हजार नग से अधिक

रिजेक्ट फाइलों में-

३७० गठान

१४ जनवरी को प्रकाशित खबर

नए आए बारदाने का वजन