पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपाइयों की बैठक धरमजयगढ़ में आज

भाजपाइयों की बैठक धरमजयगढ़ में आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर - रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में गुरुवार का आयोजित रायगढ़ और जशपुर जिले के संयुक्त बैठक में भाग लेने के लिए जशपुर जिला भाजपा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष जनपद अध्यक्ष और नगरपालिका अध्यक्ष, मोर्चा और प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रवाना होंगे।
जानकारी देते हुए जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी राजेश महापात्रे ने बताया कि आगामी लोक सभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा धर्मजयगढ़ में गुरुवार को दोनों जिले का संयुक्त बैठक आयोजित किया गया है। इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय,राजा रणविजय सिंह देव,राम प्रताप सिंह, लोक सभा संयोजक भूपेंद्र सवन्नी, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा अनुराग सिंह देव, पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय और संभागीय संगठन मंत्री उपस्थित रहेंगे। बैठक में रायगढ़ लोक सभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए विचार विमर्श किया जाएगा। लोक सभा चुनाव की तैयारी को लेकर पार्टी आलाकमान द्वारा जारी किए गए निर्देशों के पालन की समीक्षा भी की जाएगी। बैठक में भाग लेने के लिए जशपुर जिले से अपेक्षित सभी पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता गुरूवार की सुबह रवाना हो कर धरमजयगढ़ पहुंचेंगे।