पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 236 पदों में ली जाएगी भर्ती

236 पदों में ली जाएगी भर्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
00 रोजगार मेले का आयोजन 21 फरवरी को

रायगढ़. कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में हुई बैठक में रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक ली गई। इसमें औद्योगिक प्रतिष्ठानों को आगामी रोजगार मेला के लिए रिक्त पदों की जानकारी अनिवार्यत:: प्रेषित करने के निर्देश दिए।

जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 21 फरवरी को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें अब तक 17 प्रतिष्ठानों से 236 रिक्त पदों की जानकारियां प्राप्त हुई है। प्राप्त रिक्त पदों में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, मैनेजर, एकाउंटेंट, क्रेडिट असिस्टेंट, ड्राइवर, वायलर आपरेटर आदि पद शामिल है। भर्ती की प्रक्रिया संबंधित निजी नियोक्ताओं के मापदंडों के अनुरूप होगी, जो अपने प्रतिष्ठान में भर्ती के लिए पूर्णतया स्वतंत्र होंगे। रोजगार मेला आयोजन का उद्देश्य नियोक्ता एवं आवेदकों के बीच सीधे संपर्क के द्वारा रिक्तियों की त्वरित पूर्ति के लिए एक प्लेटफार्म प्रदाय करना है। इसमें रिक्तियों की पूर्ति का अंतिम निर्णय नियोक्ताओं द्वारा ही किया जाता है। इसमें किसी भी बाह्य एजेंसी का हस्तक्षेप नहीं रहेगा। निजी प्रतिष्ठान योग्य कर्मचारियों की पूर्ति रोजगार मेला के माध्यम से सहज ढंग से कर सकते हैं। मेले में सभी निजी प्रतिष्ठान जैसे बड़े, मध्यम एवं लघु औद्योगिक संस्थान व्यापारिक प्रतिष्ठान, सिक्योरिटी एजेंसी, फाइनेंशियल संस्थाएं, बीमा एजेंसी, चार्टर्ड एकाउंटेंसी फम्र्स, शैक्षणिक संस्थाएं, हॉस्पिटल, नर्सिंग होम, हॉटल, रेस्टोरेंट, आटोमोबाइल फर्म, निजी बैंकिंग संस्थाएं, मार्केटिंग फम्र्स आदि रिक्त पदों की जानकारी रोजगार कार्यालय को निर्धारित प्रपत्र में भेज सकते हैं। वे अपनी रिक्तियों में सभी प्रकार के पद जैसे कंप्यूटर ऑपरेटर, एकाउंटेंट, बीमा सलाहकार, मार्केटिंग एजेंट, क्रेडिट असिस्टेंट, शिक्षक, कम्पाउंडर, कुक, चपरासी, सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर जैसे पदो के अलावा तकनीकी पद जैसे आईटीआई, पोलिटेक्निक डिप्लोमा, बी.ई., एमबीए. जैसे योग्यता पद आधारित पदों की भी जानकारी भेज सकते हैं। ये जानकारी समय पर भेजी जानी आवश्यक है ताकि उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप योग्य आवेदकों को साक्षात्कार का मौका दिया जा सके। नियोक्ताओं को पदों की प्रकृति एवं संख्या के अनुसार कक्ष उपलब्ध कराए जाएंगे। यहां वे आवेदकों से आवेदन/बायोडाटा फार्म प्राप्त कर निर्धारित मापदंड अनुसार आवेदकों से साक्षात्कार ले सकेंगें।

नियोक्ताओं की सुविधा के लिए सभी जानकारियां वेबसाइट में दी गई है। यहां से विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा नियोक्ता ईमेल कर अपनी रिक्तियों की जानकारी भेज सकते है। सभी निजी क्षेत्र के उद्योग प्रतिष्ठान से अपील है कि प्रस्तावित रोजगार मेले हेतु भर्ती योग्य रिक्त पदों की जानकारी को शीघ्र प्रेषित कर स्थानीय युवकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में अपनी सहभागिता प्रदान करने कहा गया है।