पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकानदारों ने सीखा पीओसी को ऑपरेट करना

दुकानदारों ने सीखा पीओसी को ऑपरेट करना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रायगढ़
शहर में 1 फरवरी से कोर पीडीएस-मेरी मर्जी ऑन लाइन सेवा शुरू करने के लिए एनआईसी रायपुर के मास्टर ट्रेनरों ने शासकीय राशन दुकानदारों को प्वाइंट ऑफ सेल ((पीओसी)) मशीन की ऑपरेटिंग सिखाई।
शासकीय राशन दुकानों में अनाज का स्टॉक, वितरण, शिकायत और अन्य सुविधाएं ऑन लाइन होगी। इसकी तैयारी खाद्य विभाग ने लगभग पूरी कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार कोर पीडीएस सेवा को कार्डधारियों की मर्जी से संचालन करने की शासकीय योजना है, जो रायपुर, बिलासपुर के बाद औद्योगिक नगरी रायगढ़ में भी शुरू हो रही है। इसकी मदद से कार्डधारी, शहर के 51 राशन दुकानों में से कहीं भी शासकीय दर पर मिलने वाले मासिक अनाज का उठाव कर सकते हैं। इसके लिए दुकानदारों को प्वांइट ऑफ सेल मशीन उपलब्ध कराया जाएगा, जिसकी ऑपरेटिंग की बारीकियों से बुधवार को स्थानीय राशन दुकान संचालकों को अवगत कराया गया। इसमें खाद्य विभाग के अधिकारी के साथ रायपुर एनआइसी से आए मास्टर ट्रेनर सूरज गोयल मौजूद थे। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में हुई ट्रेनिंग में शहर के 51 राशन दुकान के संचालकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। करीब ढ़ाई घंटे तक चले प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर सूरज ने पीओसी में खादन के स्टॉक, डेली वितरण, शिकायत जैसी जरूरतों को दर्ज करने के तकनीक से राशन दुकानदारों को अवगत कराया।




30 व 31 को नहीं होगा राशन वितरण

1 फरवरी से शासकीय राशन दुकान में ऑन लाइन अनाजों की बिक्री होगी। इसके लिए विभाग ने बुधवार को सभी दुकानदारों के मौजूदा स्टॉक का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया है। वहीं 30 व 31 जनवरी को राशन दुकानों में अनाज का उठाव नहीं हो सकेगा। हालांकि ऑन लाइन की शुरूआत से पहले 2 दिन के ब्रेक से कार्डधारियों पर कोई विशेष आर नहीं पड़ेगा। लगभग सभी कार्डधारी अपना राशन उठा चुके है।

31 जनवरी को होगा मशीन का वितरण

कोर पीडीएस- मेरी मर्जी, 1 फरवरी से शहर के 51 शासकीय राशन दुकानों में लागू हो रहा है। इसके लिए बुधवार को सभी संचालकों को बुधवार को दूसरी बार पीओसी मशीन के तकनीकी उपयोग को मास्टर ट्रेनर द्वारा अवगत कराया गया। खाद्य विभाग द्वारा 31 जनवरी की सुबह ऑफिस से पीओसी मशीन वितरित की जाएगी, ताकि 1 फरवरी से कोर पीडीएस की ऑन लाइन सुविधा का लाभ कार्डधारियों को मिल सके।



प्रशिक्षण दिया

1 फरवरी से 51 राशन दुकानों में मिलेगी मेरी मर्जी ऑनलाइन सेवा, तैयारी में जुटा खाद्य विभाग