पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिंगल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
6 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर
रायगढ़. एसडीएम घरघोड़ा द्वारा घरघोड़ा अनुविभाग के 4 लोगों की असामयिक मृत्यु होने पर विपत्तिग्रस्त परिवार के नजदीकी वारिसों को 1 लाख 50 हजार रुपए की मान से 6 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि मंजूर की गई है।
एसडीएम ने प्राकृतिक आपदा के कारण फूलमती निवासी-सुबरा, तहसील-लैलूंगा की 17 सितंबर को बिजली गिरने से मौत होने पर उनके पुत्र रूपन को 1 लाख 50 हजार रुपए, दखल मांझी निवासी-हीरापुर के 18 सितंबर को मधुमक्खी के काटने से मौत होने पर उनकी पुत्री बेलमोती पिता दखल मांझी को 1 लाख 50 हजार रुपए जन्मजय पिता राधेश्याम, जाति-नाई, निवासी-अमलीडी, तहसील-घरघोड़ा के सर्पदंश से मौत होने पर उनके पिता राधेश्याम को 1 लाख 50 हजार रुपए तथा सती कुमार निवासी-बिछीनारा, तहसील-घरघोड़ा के 4 जून को सर्पदंश से मौत होने पर उनके पिता जगतराम को 1 लाख 50 हजार रु. की आर्थिक सहायता मंजूर की है।
00000
निशुल्क प्रशिक्षण देंगे
रायगढ़.आदिवासी विकास परियोजना धरमजयगढ़ अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे के परिवार के अनुसूचित जनजाति वर्ग के धरमजयगढ़, लैलूंगा, खरसिया, घरघोड़ा एवं तमनार ब्लाक के अभ्यर्थियों के लिए विद्युत वाइडिंग मरम्मत प्रशिक्षण एवं किट्स प्रदाय, काष्ठकला ((बढ़ाईगिरी)) का प्रशिक्षण और औजार प्रदाय, राजमिस्त्री प्रशिक्षण एवं औजार प्रदाय, बाइक मरम्मत का प्रशिक्षण टूल्स किट प्रदाय, दोना पत्तल निर्माण प्रशिक्षण, फेब्रिकेशन वर्क प्रशिक्षण एवं उपकरण का प्रदाय एवं सिक्युरिटी गार्ड व्यवसायों में प्रशिक्षण हेतु आवेदन मंगाए है। प्रशिक्षण पूर्णत: नि:शुल्क है।
स.क्र./231/मेहर/ पटेल
शहीदों की स्मृति में 30 को रखेंगे मौन
रायगढ़. भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे सारे देश में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विभागों को जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में प्रतिवर्ष 30 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे सारे देश में दो मिनट का मौन रखा जाता है। दो मिनट का मौन शुरू होने तथा मौन समाप्त होने की सूचना जहां कहीं व्यवहारिक हो, सायरन बजाकर अथवा सेना की तोप दागकर दी जाए। दो मिनट का मौन शुरू होने की सूचना 10.59 बजे से 11 बजे तक सायरन बजाकर दी जानी चाहिए और फिर दो मिनट बाद 11 बजकर दो मिनट से 11 बजकर 3 मिनट तक आल क्लियर सायरन बजाए जाना चाहिए, जहां सायरन हो वहां यही कार्यावधि अपनाई जानी चाहिए।
00000
पटवारी पदों के प्रशिक्षण के लिए आवेदन 15 तक
रायगढ़. कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा में रिक्त 65 पटवारी पदों के प्रशिक्षण के लिए योग्य उम्मीदवारों से 15 फरवरी की शाम 5 बजे तक जिला कार्यालय रायगढ़ के भू-अभिलेख शाखा में जमा कराए जा सकेंगे। पटवारी पदों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता अर्हता सहित अन्य सभी विवरण के लिए आवेदन पत्र का प्रारूप की जानकारी जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा के नोटिस बोर्ड में देखा जा सकता है।
000000000
अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर आज
रायगढ. सांसद रायगढ़ विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य, विधायक धरमजयगढ़ लालजीत सिंह राठिया की अध्यक्षता में और जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के अध्यक्ष संजय तिर्की और राजेश शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में 30 जनवरी की सुबह 10 बजे से धरमजयगढ़ ब्लाक के बंधनपुर के मिडिल स्कूल परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर का आयोजन किया गया है। 11 बजे तक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर मिडिल स्कूल तराईमाल के हुतेंद्र ईश्वर शर्मा द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक गीत की प्रस्तुति दी जाएगी। दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक विभिन्न योजनाओं की जानकारी, वाद-विवाद एवं लेखन प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता को पुरस्कृत किया जाएगा।
0000000000
जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक 31 को
रायगढ़. आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास, आश्रमों के जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक 31 जनवरी को शाम 4 बजे कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में छात्रावास आश्रमों में प्रवेशित विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति की मॉनिटरिंग, सुधार व सुझाव, संस्था के लिए निर्धारित समय-सारिणी का पालन, संस्था में उपलब्ध पेयजल, विद्युत, विविध सामग्री, सुविधाओं छात्रहित में उपयोग की समीक्षा, शिष्यवृत्ति भुगतान एवं विद्यार्थियों के लिए संचालित मेस का समय-समय पर निरीक्षण एवं सुधार, छात्रावास आश्रम परिसर में स्वच्छतापूर्ण वातावरण छात्रों के व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के स्तर की समीक्षा की जाएगी।
स.क्र./236/मेहर/पटेल