पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन्य प्राणियों की गणना करेगा वन विभाग

वन्य प्राणियों की गणना करेगा वन विभाग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ - वन विभाग जिले में जंगली जानवरों की गणना करेगा। इसके लिए वन कर्मियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। धरमजयगढ़ वन मंडल के सामा रूमा व रायगढ़ वन मंडल के तमनार क्षेत्र के वन कर्मियों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। अब सारंगढ़ क्षेत्र के कर्मियों को ट्रेनिंग दी जाएगी।
इसके बाद फरवरी के पहले सप्ताह से ही जिले के जंगलों में शाकाहारी व मांसाहारी जानवरों की गणना शुरू की जाएगी। रायगढ़ जिले में जंगली जानवरों की गणना करीब पांच वर्ष पहले की गई थी। इसमें शाकाहारी व मांसाहारी जानवरों की उपस्थिति होना पाया गया था। जंगली जानवरों की गणना करने की योजना केंद्रीय वन मंत्रालय की होती है। इसमें वन जीवों की समय-समय पर गणना करवाया जाता है। पूरे प्रदेश के सभी जिलों में जंगली जानवरों की गणना की जाएगी। इसके लिए रायगढ़ जिला वन विभाग के द्वारा जिले के वन कर्मियों को जंगली जानवरों की गणना करने के लिए ट्रेनिंग दे रहा है। इसमें उन्हें वन्य जीवों के पगमार्क, पेड़ों पर खरोंच के निशान, मल-मूत्र के साथ ही पी डीए जैसे उपकरणों का भी इस्तेमाल करने की जानकारी दे रहा है। पी डीए उपकरणों से अक्षांश और देशांतर की स्थिति निकलकर सामने
आती है। वनकर्मियों की ट्रेनिंग पूरा होने के बाद वन विभाग अलग-अलग बीट से गणना करने का काम फरवरी माह के पहले सप्ताह से शुरू करेगा। सबसे पहले गणना करने का काम रायगढ़ वन मंडल से शुरू होगा। इसकी तैयारी वन विभाग द्वारा पूरी कर लिया गया है।