पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रायगढ़ साल्वेंट में हेल्पर की मौत की जांच शुरू

रायगढ़ साल्वेंट में हेल्पर की मौत की जांच शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रायगढ़
कलेक्टर मुकेश बंसल ने मेसर्स रायगढ़ साल्वेंट एक्सट्रेक्शन प्रा.लि. सहदेवपाली में 12 जनवरी को आयल टैंक में आग लगने से हुए विस्फोट में हेल्पर वासुदेव साय की मृत्यु पर दंडाधिकारी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने इस घटना की दण्डाधिकारी जांच के लिए एसडीएम तीर्थराज अग्रवाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
दंडाधिकारी जांच में विभिन्न 8 बिन्दुओं पर जांच किया जाएगा। जांचकर्ता अधिकारी 30 दिन के भीतर जांच पूर्ण कर अपना जांच प्रतिवेदन जिला दंडाधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। मेसर्स रायगढ़ साल्वेंट एक्सट्रेक्शन प्रा.लि.ग्राम-सहदेवपाली पो.छातामुड़ा रायगढ़ में हैक्सेन गैस का प्रयोग कर राइस ब्रांड पैलेटस से आयल निकाला जाता है। यह मिश्रण आयर हैक्सेन सेप्रेशन सिस्टम से गुजरता है एवं आयल एक टैंक में एकत्रित होती है। साल्वेंट प्लांट के बगल में आफिस की तरफ आयल के सात टैंक स्थापित किए गए ह।ै टेंक क्रमांक 6 में 11 जनवरी 2014 की रात्रि में लगभग 8 टन ऑयल भरा गया था। 12 जनवरी 2014 को इस टैंक में आयल के साथ आये हेक्सेन गैस और वायु के मिश्रण का एकत्रित होने एवं स्पार्क होने से आग लग गई।
टैंक के अंदर भरा मिश्रण में हवा का दबाव बहुत ज्यादा होने पर विस्फोट हुआ, जिससे टैंक की छत उखड़कर बगल की दिवाल पर जा गिरी। यह विस्फोट सुबह 10.30 बजे हुआ। हेल्पर वासुदेव साव पैके जिंग सेक्शन के सामने रोड से गुजर रहे थे तो उनके माथे पर लोहे का टुकड़ा अत्यंत तीव्र गति से लगा। जिससे उनके माथे से खून बह रहा था। बासुदेव साव को जिला चिकित्सालय रायगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।