विज्ञप्ति
स्व टुटेजा व श्रीवास्तव को मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला समिति की श्रद्धांजलि
रायगढ मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला समिति की बैठक में स्व. विक्रय कर सलाहकार कृष्णकांत सहाय को श्रद्धांजलि दी गई। छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष एवं गुरु सिंघ सभा गुरुद्वारा रायगढ़ के पूर्व अध्यक्ष स्व. सरदार मंजीत सिंह टुटेजा के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि श्री टुटेजा ने न सिर्फ व्यापारिक हितों को ध्यान में रखा बल्कि रेल यात्री सुविधाओं के लिए भी संघर्षरत रहे। धर्मशाला समिति पदाधिकारियों ने स्व. कृष्णकांत श्रीवास्तव और स्व. सरदार मंजीत सिंह टुटेजा के निधन पर शोक जताया। इस मौके पर अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष चतुर्भूज बंसल, दयाकिशन अग्रवाल मुंशीराम चौक रायगढ़, राधेश्याम अग्रवाल, सचिव गोपाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रतनलाल केडिया, सहसचिव ललित बोंदिया, जयभगवान बोंदिया सहित कार्यकारिणी सदस्य राधेश्याम अग्रवाल उपस्थित थे।
----------------
हिर्री में मनाया धूमधाम से वार्षिकोत्सव
रायगढ़. मिडिल स्कूल प्रांगण में ग्राम हिर्री के सभी स्कूलों का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव आयोजन किया गया। इसमें पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया। इसमें गीत, कविता पाठ एवं नृत्य विधा से विद्यार्थियों ने सबका मन मोह लिया। दूसरे दिन रंगोली स्पर्धा, मॉडल प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। दूसरे दिन पौराणिक नाटक &ह्नह्वशह्ल;महाराजा हरिश्चंद्र&ह्नह्वशह्ल; का मंचन विद्यालयीन बच्चों द्वारा बहुत ही प्रभावी ढंग से किया गया, जिसे देखने ग्रामीणों की भीड़ जुटी। कार्यक्रम में विधायक केराबाई मनहर शामिल हुई।
29 राय 1 फोटो
..........................
एसपी ने बरमकेला थाने का निरीक्षण
बरमकेला:- एसपी राहुल भगत ने बरमकेला थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। विभिन्न कार्यों का जायजा लेते हुए उन्होंने पुलिस स्टाफ की आवासीय परिसर की व्यवस्था देखी। श्री भगत बरमकेला थाना प्रभारी को पेडिंग कार्यों को शीघ्र निपटाने के निर्देश भी दिए।
29 राय 2 फोटो
---------------
मतदाता दिवस पर कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ
बरमकेला:- बीईओ कार्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मुख्य निर्वाचन आयोग का संदेश वाचन बीईओ वेदालंकार ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में भाजयुमो उपाध्यक्ष कैलाश पंडा ने जागरूकता का संदेश दिया। बीआरसीसी एचके बेहार ने बीईओ के निर्देश पर सभी कार्यालयीन कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। बीईओ मोहन लाल पटेल ने ब्लाक के सभी संकुल केन्द्रों के लोक शिक्षा केन्द्रों में मतदाता दिवस मनाने और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किए जाने के लिए निर्देश दिए।
-------------
खैरा बना स्पर्धा का चैंपियन
रायगढ. कोड़ातराई में 23 वर्षीय क्रिकेट मैच का चैंपियन खैरा बना। उसने फाइनल में सुटूपाली की टीम को हराया। स्पर्धा के समारोह में खरसिया विधायक उमेश शामिल हुए। उन्होंने विजेता टीम को 21 हजार रुपए पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया। द्वितीय सुटूपाली को 11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया।
29 राय 3 फोटो
----------------
जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता बने अमित एवं विजय
प्रेम ने जीती एकल स्पर्धा
घरघोड़ा.- स्व. मंगल गुप्ता स्मृति जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रेम अग्रवाल ((घरघोड़ा)) ने विवेक राज गुप्ता ((तमनार)) को सीधे सेटों में परास्त कर चैंपियनशिप जीत ली। युगल का फाइनल में अमित बहिदार, विजय शर्मा ((घरघोड़ा)) की जोड़ी ने प्रेम अग्रवाल, सोनू शर्मा ((घरघोड़ा)) को 3 सेटों मे पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। जूनियर वर्ग में बंटी यादव ((छाल)) ने सोमेश केशरी को 2 सेटों में पराजित किया।
जूनियर युगल में सोमेश केशरी, प्रणव अंबष्ट ने सुजित बहिदार, विनेश अग्रवाल को पराजित किया। प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए सभी जूनियर खिलाडिय़ों को और वरिष्ठ खिलाडिय़ों की समिति ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता में इस वर्ष 58 युगल, 60 सिंगल टीमें भाग लीं। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ स्मैश के लिए रामकुमार पटेल ((पुसौर)), सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक मैच प्रेम मिश्रा, सीनियर खिलाडिय़ों में तिवारी ((छाल)), डॉ. एसएन केशरी, प्रमोद महाणा ((पुसौर)) एवं अन्य खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर चन्द्रदीप सिदार, शिव शर्मा, देवेंद्र पंडा, राजेंद्र ठाकुर, राजेंद्र शर्मा, सुजित राय सेन, किरोड़ी तायल, नरेन्द्र देव गुप्ता, नागेन्द्र सिंह ठाकुर उपस्थित थे।
29 राय 4 फोटो
----------------