पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजस्व विभाग और खनिज अमले ने पत्थर खदान में पाई गड़बडिय़ां

राजस्व विभाग और खनिज अमले ने पत्थर खदान में पाई गड़बडिय़ां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ - पत्थर खदान में विस्फोट से एक युवक की मौत होने के बाद सारंगढ़ एसडीएम और खनिज विभाग की टीम ने पत्थर खदान में दबिश दी, जहां उसे खदान मालिक द्वारा लीज एरिया से बाहर अवैध खनन करते पाए जाने के साथ अन्य खामियां भी मिली। जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार की शाम 7 बजे टिमरलगा स्थित बापोडिय़ा पत्थर खदान में विस्फोट हो गया था। इसमें चंद्रपुर निवासी एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बुधवार की दोपहर सारंगढ़ एसडीएम और खनिज विभाग की टीम ने पत्थर खदान की जांच करने पहुंचे, जहां प्रशासनिक अमले द्वारा खसरा नंबर देख कर जांच की गई तो पत्थर खदान के मालिक गोपाल बापोडिय़ा के द्वारा न सिर्फ अपने लीज एरिया से बाहर खनन करना पाया गया, बल्कि अवैध उत्खनन करते हुए भी पकड़ा गया है। जांच टीम जब मौके पर पहुंची तो पत्थर खदान के मालिक द्वारा विस्फोट के लिए बारूद भी बिछाया गया था। पत्थर खदान में मिली अनियमितताओं की रिपोर्ट जांच टीम द्वारा कलेक्टर को सौंपा जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- शेष पेज १४
से
टिमरलगा में स्थित पत्थर खदानों के साथ दर्जनों क्रशरों में अवैध उत्खनन का काम पिछले कई वर्षों से जारी है। इसके बाद भी जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा इन खदानों की जांच करना उचित नहीं समझ रहा। इसके चलते कई बेगुनाहों को खतरनाक खदानों में जान गंवानी पड़ रही है।