जिंदल में सदभावना संध्या आज
रायगढ़. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर २३ जनवरी की शाम 5 बजे जेएसपीएल परिसर पोलो ग्राउंड में सद्भावना संध्या का आयोजन किया गया है। इसमें मौके पर कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवि अपनी रचनाएं सुनाएंगे। इसमें लखनऊ की कवि कविता तिवारी, डॉ. सुरेंद्र दुबे, रायपुर, प्रदीप चौबे ग्वालियर, शशिकांत यादव देवास और कोटा के कुंवर जावेद का नाम शामिल है। वहीं तमनार स्थित जेपीएल में स्कूल ग्राउंड ऊर्जा नगर में सद्भावना संध्या ‘ महात्मा के पथ पर’ का आयोजन किया गया है। इसमें शाम छह बजे से इंडिया गेट दिल्ली से सद्भावना संध्या का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा पाश्र्व गायक सुरेश वाडेकर भजन पेश करेंगे।