पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायगढ़। एसपी की स्पेशल सेल ने जुआ फड़ पर छापामार कार्रवाई कर पार्षदपति, क्रशर संचालक, ट्रांसपोर्टर समेत अन्य पांच रसूखदार जुआरियों को पकड़ा है। इन जुआरियों के पास से क्राइम ब्रांच को पांच लाख रुपए से भी अधिक नगदी रकम बरामद हुआ। कार्रवाई बुधवार की रात करीब 10 बजे जगतपुर कॉलोनी में की गई। यह कार्रवाई रायगढ़ जिला पुलिस इतिहास की सबसे बड़ी कार्रवाई है।
इसके पहले पुलिस ने करीब साढ़े 3 लाख रुपए का जुआ फड़ पकड़ा था। जिले के कोने-कोने में जुआ और सट्टा का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है। इस पर जिला पुलिस द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। इसके बाद भी इस अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं लग पाता है।
दरअसल, जुआ पर कड़ी सजा नहीं मिलने की वजह से जुआरियों द्वारा रोजाना लाखों रुपए का जुआ खेला जाता है। बहरहाल एसपी की स्पेशल सेल को बुधवार की रात लगभग 10 बजे मुखबिर ने सूचना दी कि जगतपुर कॉलोनी में एक मकान में भारी मात्रा में जुआ खेला जा रहा है।
एसपी राहुल भगत के निर्देश पर क्राइम ब्रांच प्रभारी अमित पाटले अपने कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंचे तो जुआ खेलते हुए पार्षद पति परदेशी मिरी पिता स्व. साहेब राम ((44 वर्ष)) निवासी जूटमिल, जावेद खान पिता जलील अहमद ((32 वर्ष)) बीड़पारा, क्रेशर संचालक दीपक अग्रवाल पिता जेपी अग्रवाल ((35 वर्ष)) हटरी चौक, महेश अग्रवाल पिता एस अग्रवाल ((38 वर्ष)) माल धक्का रोड, इमरान हुसैन पिता मुर्तजा ((32 वर्ष)) बीड़पारा, राजेश पिता एमएल अग्रवाल ((50 वर्ष)) ढिमरापुर व उसके छोटे भाई राकेश अग्रवाल ((43 वर्ष)) और ट्रांसपोर्टर बजरंग पटेल पिता उदल सिंह पटेल ((57 वर्ष)) जगतपुर को पकड़ लिया।
इन जुआरियों के पास से क्राइम ब्रांच को पांच लाख दो हजार तीन सौ साठ रूपए व भारी मात्रा में ताश पत्ती व मोबाइल बरामद हुआ। इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच प्रभारी अमित पाटले, रमेश शर्मा, मुकेश साहू, राजेश पटेल, सतीश पाठक, विक्कू, बालचंद्र राव, फागराम नेताम, अभिषेक द्विवेदी, सुरेंद्र पोर्ते, गुर्जर, पुष्पेंद्र जाटवर की सराहनीय भूमिका रही।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.