पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कालगर्ल को ४ दिन बाथरूम में रखा बंद

कालगर्ल को ४ दिन बाथरूम में रखा बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रायगढ़
कोलकाता की एक कॉल गर्ल से धंधा कर उसे पैसे नहीं देने और बाथरूम में चार दिनों से बंद करने का मामला सामने आया है। घटना कोतवाली थाने क्षेत्र का है। पुलिस कॉल गर्ल की शिकायत पर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
सूत्रों की माने तो एक नेपाली लड़की को शहर के कुछ युवकों द्वारा धंधा कराने के लिए कोलकाता से लेकर आए थे और उससे धंधा करवाने के बाद आरोपियों ने उसको पैसे नहीं दिया और चार दिनों तक बाथरूम में बंद कर दिया था। लड़की जैसे-तैसे उनके चंगुल से छूटकर कोतवाली थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई है। लड़की को सर्किट हाउस स्थित एक एमआईजी में
रखने की बात सामने आई है। बहरहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।