नगर सुरक्षा समिति की हुई बैठक
रायगढ़ - बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के एसपी राहुल भगत द्वारा मोहल्ला दस्ता बनाया जा रहा है। साथ ही नगर सुरक्षा समिति भी बनाई जा रही है। इसी कड़ी में एसपी के निर्देश पर चक्रधर नगर थाने के नए थानेदार बीएस केरकेट्टा के द्वारा बुधवार को बैजनाथ पारा, मोती नगर, विनोबा नगर में नगर सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें ग्रामीणों को पुलिस ने बढ़ती ठगी, हत्या, लूट, छेड़छाड़ जैसी आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सुझाव दिए। साथ ही लोगों से पुलिस की सहयोग करने की अपील की गई। ग्रामीणों को पुलिस अधिकारियों का नंबर दिया गया है और पुलिस की इस योजना में शामिल होकर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सहयोग करने की अपील की गई है।