- Hindi News
- बैडमिंटन स्पर्धा के विजेता बने अमित और विजय
बैडमिंटन स्पर्धा के विजेता बने अमित और विजय
प्रेम ने जीती एकल स्पर्धा
भास्कर न्यूज - घरघोड़ा
स्व. मंगल गुप्ता स्मृति जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रेम अग्रवाल ((घरघोड़ा)) ने विवेक राज गुप्ता ((तमनार)) को सीधे सेटों में परास्त कर चैंपियनशिप जीत ली। युगल का फाइनल में अमित बहिदार, विजय शर्मा ((घरघोड़ा)) की जोड़ी ने प्रेम अग्रवाल, सोनू शर्मा ((घरघोड़ा)) को 3 सेटों मे पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। जूनियर वर्ग में बंटी यादव ((छाल)) ने सोमेश केशरी को 2 सेटों में पराजित किया। जूनियर युगल में सोमेश केशरी, प्रणव अंबष्ट ने सुजित बहिदार, विनेश अग्रवाल को पराजित किया।
स्पर्धा में अच्छे प्रदर्शन के लिए सभी जूनियर खिलाडिय़ों को और वरिष्ठ खिलाडिय़ों की समिति ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता में इस वर्ष 58 युगल, 60 सिंगल टीमें भाग लीं। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ स्मैश के लिए रामकुमार पटेल ((पुसौर)), सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक मैच प्रेम मिश्रा, सीनियर खिलाडिय़ों में तिवारी ((छाल)), डॉ. एसएन केशरी, प्रमोद महाणा ((पुसौर)) एवं अन्य खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर चन्द्रदीप सिदार, शिव शर्मा, देवेंद्र पंडा, राजेंद्र ठाकुर, राजेंद्र शर्मा, सुजित राय सेन, किरोड़ी तायल, नरेन्द्र गुप्ता, नागेन्द्र सिंह ठाकुर उपस्थित थे।
बैडमिंटन के विजेता।