683 लोगों का हुआ उपचार
रायगढ़ - कलेक्टर में स्वास्थ्य विभाग, स्वयं सेवी संगठनों के सहयोग से शहरी स्वास्थ्य केन्द्र झोपड़ीपारा, जूट मिल रायगढ़ में लगे नि:शुल्क चर्मरोग जांच और उपचार शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इसमें मौके पर 683 लोगों की जांच की गई। इनमें जांच उपरांत चिन्हित 7 कुष्ठ रोगियों का एमडीटी पद्धति से इलाज प्रारंभ कर दिया गया है। शिविर में दाद, खाज, खुजली, बेमची एवं कुष्ठ रोग की जांच और उसका इलाज किया जा रहा है। इसके तहत नि:शुल्क चर्मरोग जांच व उपचार शिविर 30 जनवरी को किरोड़ीमल नगर में आयोजित है। शिविर में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रायगढ़ के अध्यक्ष रेखा महमिया एवं उनके सदस्यों का सक्रिय सहयोग मिला। साथ ही स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के चिकित्सक एवं कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। इनमें डॉ.टी.जी.कुलवेदी, डॉ.जी.पी.मिश्रा, डॉ.ए.के.मिश्रा, डॉ.डी.एस. पैकरा व डॉ. पूजा अग्रवाल आदि चिकित्सकों द्वारा शिविर में लोगों का उपचार किया गया। शिविर किरोड़ीमल नगर में आज कलेक्टर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग, स्वयंसेवी संगठनों व लोगों से जिले में कुष्ठ विजय जन अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत नि:शुल्क चर्मरोग जांच उपचार शिविर 30 जनवरी की सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किरोड़ीमल नगर, रायगढ़ में आयोजित है। इसमें कलेक्टर द्वारा अधिक से अधिक लोगों को भाग लेकर शिविर का लाभ उठाने के लिए अपील की गई है।