पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान में तोडफ़ोड़, 7 लाख के सामान व कागजात गायब

दुकान में तोडफ़ोड़, 7 लाख के सामान व कागजात गायब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायगढ़। एक युवक ने दबंगई दिखा कर कोतरा रोड रामबाग के पास स्थित श्रीया गिफ्ट व फैंसी स्टोर में न सिर्फ दुकान को तोडफ़ोड़ कर खंडहर में तब्दील कर दिया, बल्कि दुकान से 7 लाख रुपए का सामान के साथ अन्य महत्वपूर्ण कागजात भी गायब कर दिया है। पीडि़ता ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की है। जिसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। जांच उपरांत आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज करेगा।

किरोड़ीमल कॉलोनी रायगढ़ निवासी पीडि़ता सुधा अग्रवाल पति स्व. हरिशचंद अग्रवाल ने कोतवाली पुलिस को शिकायत करते हुए बताया है कि करीब 8 से 10 वर्ष पूर्व उनके पति के द्वारा लाल बहादुर पटेल से कोतरा रोड रामबाग के पास स्थित एक दुकान किराया में लिया था।

इसके लिए उन्होंने 2 लाख पगड़ी राशि जमा करने के साथ ही प्रति माह 13 सौ रुपए किराया के रूप में भी दे रहे थे। दो से ढाई वर्ष पहले गंभीर बीमारी होने की वजह से श्रीया गिफ्ट व फैंसी स्टोर के संचालक द्वारा दुकान नियमित रूप से नहीं खोला जा रहा था। कभी कभार संचालक की पत्नी सुधा अग्रवाल व 13 वर्षीय पुत्री श्रीया द्वारा दुकान खोला जा रहा था। डेढ़ माह पहले हरिशचंद्र अग्रवाल की लंबी बीमारी की वजह से निधन हो गया।

इससे अग्रवाल परिवार में मातम छाया हुआ था, अभी अग्रवाल परिवार सदमे से उबर भी नहीं पाया है कि रायगढ़ निवासी आरोपी रितेश अग्रवाल पिता दशरथ अग्रवाल द्वारा दुकान दो वर्ष पूर्व दुकान मालिक लाल बहादुर पटेल से खरीदना बताते हुए 28 जनवरी की दरमियानी रात दबंगई दिखाते हुए उक्त दुकान में न सिर्फ तोडफ़ोड़ किया, बल्कि दुकान से करीब 7 लाख रुपए का सामान के साथ महत्वपूर्ण कागजात भी गायब कर दिया है।

पीडि़त परिवार का एक मात्र सहारा व जीविकोपार्जन करने का दुकान ही था। जिसे आरोपी युवक द्वारा बिना किसी सूचना दिए रातों-रात दुकान को खंडहर बना दिया है। लिहाजा पीडि़त परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुए इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की।